Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बैठक में सीवरेज लाइन, स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन, मल्टीलेवल कार पार्किंग सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री विज ने बैठक के दौरान नगर परिषद अधिकारियों को छावनी चल रहे विकास कार्यों के शीघ्र पूरा करने तथा अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की। 

उन्होंने छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में डाली जा रही सीवरेज पाइप लाइन के कार्य की समीक्षा की तथा जहां-जहां पाइप लाइन डाली जा चुकी है वहां सड़क रिपेयर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बब्याल, खुड्‌डाखुर्द, मच्छौंडा और 12 क्रास रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को लेकर जानकारी ली। नप अधिकारियों ने बताया कि बब्याल में एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि शेष तीनों एसटीपी का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निगार सिनेमा के साथ गली में डाले जा रहे स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के कार्य की जानकारी ली तथा रोड के बीच में लगे बिजली के पोल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के समक्ष भी बिजली की तारों को हटाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक को जल्द प्रारंभ करने के लिए यहां साइकिलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि इसका जल्द उद्घाटन किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर भी शेड लगाने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रेलवे रोड पर मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर भी शेड लगाने के निर्देश दिए ताकि टॉप फ्लोर पर भी ज्यादा से ज्यादा कार खड़ी की जा सकें। उन्होंने कार पार्किंग में कार लिफ्ट का भी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन डालने के कार्य की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ सदर क्षेत्र में डाले जा रहे स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन के कार्यों को लेकर भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। श्री विज ने इस दौरान पानी निकासी को लेकर विभिन्न स्थानों पर लेवल भी चेक करने के निर्देश दिए। 

इसी प्रकार ईदगाह रोड पर गुडगुडिया नाले के किनारे दीवार का निर्माण भी जल्द प्रारंभ करने के निर्देश उन्होंने दिए। इसके अलावा बैठक में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में यह मौजूद रहे

बैठक के दौरान नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहार, एक्सईएन मनदीप सिंह व कई अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, ललता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD