Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अन्नपूर्णा देवी ने उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर का उद्घाटन किया

भारत ने जी 20 की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक ध्यान 'महिला विकास' से बदलकर 'महिला नेतृत्व में विकास' पर केंद्रित किया, एक दृष्टिकोण जिसे ब्राज़ील ने 2024 में अपनी अध्यक्षता के दौरान मजबूती से समर्थन दिया : अन्नपूर्णा देवी

Annpurna Devi, Annapurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister for Women and Child Development, Savitri Thakur, Bhajan Lal Sharma, Chief Minister of Rajasthan, Diya Kumari, Udaipur, Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर (राजस्थान) , 11 Jan 2025

Last updated on: Jan 11, 2025, 00:00 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार 10-12 जनवरी, 2025 के दौरान उदयपुर, राजस्थान में चिंतन शिविर की मेजबानी कर रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन, केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री और राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती दीया कुमारी की उपस्थिति में किया। 

इस शिविर में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और केंद्र और राज्यों के महिला और बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। अपने उद्बोधन केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि भारत ने जी 20 की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक ध्यान 'महिला विकास' से बदलकर 'महिला नेतृत्व में विकास' पर केंद्रित किया, एक दृष्टिकोण जिसे ब्राज़ील ने 2024 में अपनी अध्यक्षता के दौरान मजबूती से समर्थन दिया।

विशेष संबोधन में महिला और बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सवित्री ठाकुर ने मंत्रालय की वर्तमान पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं। इस शिविर में सहयोगात्मक चर्चाओं और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से, हम सफल प्रथाओं को व्यापक स्तर पर लागू करने का लक्ष्य रखते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री, श्री भजन लाल शर्मा, ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में इस आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान को इस परिवर्तनकारी आयोजन की मेजबानी पर गर्व है। यह चिंतन शिविर सार्थक संवाद और सहयोग का एक मंच है। 

हम राष्ट्रीय पहलों का समर्थन करने और अपने राज्य में महिलाओं और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने भी सभा को संबोधित किया और इस क्षेत्र में राजस्थान के प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने हमेशा महिलाओं और बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। यह शिविर एक-दूसरे की सफलताओं से सीखने और मिलकर उज्जवल भविष्य बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। चिंतन शिविर में मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 जैसे प्रमुख पहलुओं पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, बाल पोषण और आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाना है। 

इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वोत्तम प्रथाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनका उद्देश्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए नवाचारपूर्ण उपाय विकसित करना और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रभावी परिणाम हासिल करना है। यह चिंतन शिविर आगामी वर्षों में विकसित भारत के लिए मजबूत आधार बनाने की दिशा में सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा। 

इस आयोजन का उद्देश्य गहन विचार-विमर्श और मुक्त संवाद के माध्यम से सरकारी पहलों को बेहतर बनाना है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारी दृष्टिकोण को शामिल किया जाएगा। यह चिंतन शिविर देश भर में महिलाओं और बच्चों के कल्याण को गति देने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

 

Tags: Annpurna Devi , Annapurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister for Women and Child Development , Savitri Thakur , Bhajan Lal Sharma , Chief Minister of Rajasthan , Diya Kumari , Udaipur , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD