Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी अरुण सेखडी ने डिविजनल कमिश्नर जालंधर का पदभार संभाला

जिला पुलिस की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Arun Sekhri, Divisional Commissioner Jalandhar,Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

2004 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी श्री अरुण सेखडी ने आज जालंधर के डिविजनल कमिश्नर का कार्यभार संभाला।  डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। पदभार संभालने के बाद डिविजनल कमिश्नर अरुण सेखडी ने कहा कि बेहतर प्रशासन और लोगों को उचित ढंग से समय पर प्रशासकीय सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के साथ बात कर जिले संबंधी जानकारी ली। उन्होंने शनिवार को नगर निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। बाद में डिविजनल कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर 11 जनवरी को पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर स्थानीय रेडक्रॉस भवन में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि इंतजामों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम  गौतम जैन, सहायक कमिश्नर सुनील फोगट, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( ज) मेजर डा. अमित महाजन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Arun Sekhri , Divisional Commissioner Jalandhar , Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD