Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डा. धर्मवीर गांधी और मलविंदर सिंह कंग द्वारा सांसद स्थानीय निधि और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों से सामान्य वर्ग और कमजोर वर्ग के लिए आने वाले फंड का इस्तेमाल पूर्णतया ईमानदारी से करने का निवेदन

Dr. Dharamvir Gandhi,Punjab Pradesh Congress Committee,Congress,Punjab Congress,Malvinder Singh Kang,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Aashika Jain,DC Mohali,Deputy Commissioner Mohali,S.A.S. Nagar,S.A.S. Nagar Mohali,Mohali,Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान अध्यक्ष डाॅ. धर्मवीर गांधी (सदस्य, लोकसभा, पटियाला संसदीय क्षेत्र) और सह-अध्यक्ष मलविंदर सिंह कंग (सदस्य, लोकसभा, श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र) ने अधिकारियों से अपील की कि वे सामान्य वर्गों और कमजोर वर्गों के लिए आने वाले धन का पूर्णतया ईमानदारी से उपयोग करें। आज यहां साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में सांसद स्थानीय निधि एवं केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. गांधी और श्री कंग ने इस बात पर जोर दिया कि जरूरतमंदों और योग्य लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक और मानवीय होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सामान्य एवं कमजोर वर्गों की भलाई के लिए राज्य एवं केंद्र स्तर पर कई योजनाएं जैसे मनरेगा, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री रोजगार उपभोक्ता योजना, मुफ्त गेहूं, गर्भवती माताओं, नवजात बच्चों को आंगनबाडी केंद्रों के माध्यम से, किशोर लड़कियों, 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन योजनाएं, टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य सुविधाएं, मध्याह्न भोजन, स्कूल के बुनियादी ढांचे का उन्नयन आदि के लाभ दिए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ में राज्य सरकारों की भी वित्तीय हिस्सेदारी है। 

उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सिर्फ आंकड़ों की प्रगति नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर इन जरूरतमंद लोगों के कल्याण की समीक्षा करना है, जिसके लिए हम सभी को 'टीम वर्क' करने की जरूरत है। डॉ. धर्मवीर ने पंजाब में फैल रही कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि हमें शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर इस संबंध में 9 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालकर लोगों को इसकी रोकथाम के लिए शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में कैंसर से लड़कर जिंदगी की जंग जीतने के कई उदाहरण मौजूद हैं। 

उन्होंने गांवों के समूह बनाकर सस्ती दरों पर विवाह और अन्य समारोहों के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक केंद्रों पर आधारित छोटे विवाह महल बनाने पर भी जोर दिया, जिसके लिए उन्होंने एम पी लैड फंड से अनुदान देने की भी इच्छा व्यक्त की सांसद मालविंदर सिंह कंग ने खिजराबाद से चटौली सड़क का जिक्र करते हुए, जिले में ऐसी और सड़कों की पहचान कर, केंद्रीय निधि का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, उन्हें प्रधान मंत्री ग्राम सहकारी योजना या अन्य केंद्रीय सड़क योजनाओं के तहत लाने पर बल दिया। 

उन द्वारा गांव मसौल में पेयजल की समस्या के बारे में पूछे जाने पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रमनदीप सिंह ने कहा कि गांव के लोगों के लिए जलापूर्ति योजना तैयार कर ली गयी है और एक-दो दिन में जलापूर्ति शुरू हो जायेगी। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि अमृत योजना के तहत खरड़ और कुराली में जल शोधक प्लांट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें केंद्र और पंजाब सरकार आधा-आधा वित्तीय योगदान देगी।

इससे इन दोनों शहरों को नहरी पानी उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो जाएगा। उपायुक्त आशिका जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए दोनों सांसदों को आश्वासन दिया कि जिले में केंद्रीय अनुदान और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास अनुदान का एक-एक रुपया पात्र और जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। बैठक में जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर की कुछ गांवों का समूह बनाकर एक छोटा मैरिज पैलेस बनाने की योजना की दोनों सांसदों ने काफी सराहना की और अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन दिया। 

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में ए डी सी शहरी विकास अनमोल सिंह धालीवाल, ए डी सी ग्रामीण विकास सोनम चौधरी, नगर निगम कमिश्नर टी बेनिथ, एस पी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर दीपांकर गर्ग, डी डी पी ओ बलजिंदर सिंह ग्रेवाल, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. संगीता जैन, जी एम जिला उद्योग केंद्र अर्शजीत सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एम के भारद्वाज, डी ई ओ डाॅ. गिन्नी दुग्गल और प्रेम मित्तल, जिला प्रोग्राम अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमृत बाला, कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग एस एस भुल्लर और शिवप्रीत सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Dharamvir Gandhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD