Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्षमताओं और ज्ञान का विस्तार करना है जीवन मे निरंतर चलने वाली प्रक्रिया : हरविंद्र कल्याण

महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

Harvinder Kalyan,Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि क्षमताओं और ज्ञान का विस्तार करना जीवन मे निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रशिक्षण हमारे कौशल और प्रतिभा को और अधिक बेहतर बनाने एवं ज्ञान को विकसित करने में मदद करता है। साथ ही प्रशिक्षण से हमें अपने काम को बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण आज चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे।  विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा विधानसभा की कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

संस्थाओं में काम करने वालों की मेहनत से ही संस्थाएं आगे बढ़ती है । हम सभी को अधिक से अधिक ज्ञान निरंतर अर्जित करते रहना चाहिए और उसे दूसरों के साथ भी सांझा करते रहना चाहिए। विधानसभा सदस्यों को महत्वपूर्ण फीडबैक देने का कार्य सभी अधिकारी व कर्मचारी करते है जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।

श्री कल्याण ने कहा कि प्रदेश की उन्नति और समाज के भले की नीतियों में विधानसभा की अहम भागीदारी होती है। सोच को सकारात्मक बनाकर काम करने वालों को कामयाबी जरूर मिलती है। विधानसभा में प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व को समझने और उनका सही ढंग से निर्वहन करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमें बदलते समय के साथ विधायकों व प्रशासन में समन्वय बैठाने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा। हम सभी को  टीम के रूप में काम करना है और अपनी नेतृत्व क्षमता एवं कार्य दक्षता को बढ़ाना है। विधान सभा की कार्यवाही, नियम और विधायी प्रक्रिया का गहन अध्ययन करना, उन्हें समझना व त्वरित रूप से समस्या का हल करना जरूरी है। 

अधिकारियों व सदस्यों को समय पर सही सूचना उपलब्ध करवाने की क्षमता कर्मचारियों में जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रशिक्षण का यह क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए। सीखने का मौका जहां भी मिले ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए। 

हम अपने ज्ञान में जितनी अधिक वृद्धि करेंगें उतनी ही सकारात्मकता से हम अपने कार्य  को सम्पन्न कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 8 जनवरी को शुरू हुआ था जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह द्वारा किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव श्रीमति केशनी आनंद अरोड़ा ने प्रेरणा और कार्यालय शिष्टाचार के बारे मे ,संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान लोकसभा के विषय विशेषज्ञों ने विधानसभा के विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। 

इस मौके पर लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक श्रीमती जुबी अमर आदि मौजूद रहे।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD