Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया

कैडेटों को अनुशासन और एकता की प्रेरणा दी

Military, Air Chief Marshal AP Singh, Chief of the Air Staff, CAS, National Cadet Corps, NCC, Republic Day, Republic Day 2025, Republic Day Camp, Republic Day Camp 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

वायुसेनाध्यक्ष (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 8 जनवरी, 2025 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया। उन्होंने कैडेटों को उनके प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण, आचार संहिता जैसे मूल्यों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कैडेटों को अपने जीवन में इन मूल्यों को हमेशा बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कैडेटों को 'एकता और अनुशासन' के एनसीसी आदर्श वाक्य और जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रतिज्ञा के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। वायुसेनाध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर कैडेटों को विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और क्षेत्रों के लोगों से मिलने का अवसर प्रदान करता है। 

इस प्रकार देश की 'विविधता में एकता' की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यक्रम में कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। वायुसेनाध्यक्ष ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की सेना, नौसेना और वायुसेना विंग के कैडेटों द्वारा दिए गए 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया। 

इसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों द्वारा बैंड प्रदर्शन को देखा। वायुसेनाध्यक्ष ने 'फ्लैग एरिया' का निरीक्षण किया, जिसे विभिन्न सामाजिक जागरूकता थीम पर सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों द्वारा तैयार किया गया था। वायुसेनाध्यक्ष ने 'हॉल ऑफ फेम' का भी दौरा किया। 

उन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास, प्रशिक्षण और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद, वायुसेनाध्यक्ष ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ विभिन्न निदेशालयों के कैडेटों द्वारा प्रस्तुत 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' देखा, जिसे बैले, समूह नृत्य और गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए एक आकर्षक शो प्रस्तुत किया।

 

Tags: Military , Air Chief Marshal AP Singh , Chief of the Air Staff , CAS , National Cadet Corps , NCC , Republic Day , Republic Day 2025 , Republic Day Camp , Republic Day Camp 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD