Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बम्पर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक और जैविक खेती अपनाएं किसान : श्याम सिंह राणा

गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का किया दौरा

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमारे प्रदेश के कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और जैविक खेती के जरिए हम और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं औऱ हरियाणा को कृषि, फल और सब्जी उत्पादन में सिरमौर बनाते हुए निर्यात के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

श्री राणा ने बुधवार को सिरसा जिला के गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का दौरा किया और प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ हरियाणा के किसानों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 24 अधिसूचित फसलों को  एमएसपी पर खरीद करने का निर्णय लिया है, जोकि देशभर में सर्वाधिक है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित के लिए वचनबद्ध है और किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करेगी। 

सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की पहल से किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान अपने परिश्रम से नई मिसाल कायम करता है। 

इस दौरान एमआईडीएस के तहत 3 किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र भी वितरित किए गए। कृषि मंत्री ने गांव मल्लेकां में प्रगतिशील किसान जसजीत सिंह संधु के फार्म पर गुजरात, मध्यप्रदेश व हरियाणा के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। 

तत्पश्चात कृषि मंत्री ने खारी सुरेरां में किसान उत्पादक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा गांव अबूबशहर में किन्नू वैक्सीन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किन्नू की छंटाई, ग्रेडिंग, कोल्ड रूम एवं स्टेजिंग ईकाई, प्री कुलिंग इकाई, कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट व अन्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी किसान है, इसलिए किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD