Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निरंतर करवाएं जा रहे विकास कार्य – कृष्ण लाल पंवार

पिछले पांच वर्षों के दौरान जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों द्वारा 5583 करोड़ रुपये की राशि की गई खर्च

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों द्वारा 5583 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। श्री कृष्ण लाल पंवार आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पंचायत मंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की ओर से जिला परिषद को 460.76 करोड़ रुपये, पंचायत समितियों को 691.14 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायतों को 3455.13 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई, जिसमें से तीनों पंचायती राज संस्थाओं द्वारा कुल 2689.91 करोड़ रुपये यानि 58.4 प्रतिशत राशि खर्च की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान 1264 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें से 229.36 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसी प्रकार, वर्ष 2021-22 में 467.50 करोड़ रुपये आवंटित हुए और 340.71 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई। वर्ष 2022-23 में 660.96 करोड़ रुपये आवंटित हुए, जिसमें से 233.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

वहीं, वर्ष 2023-24 में 1150.49 करोड़ रुपये में से 763.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 15वें वित्त आयोग की ओर से 1064.08 करोड़ रुपये आवंटित हुए और 1122.90 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। इस प्रकार, इन पांच सालों में कुल 4607.02 करोड़ रुपये मिले, जिनमें से 2689.91 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णि लाल पंवार ने राज्य वित्त आयोग के आंकड़ों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला परिषद को 347.29 करोड़ रुपये, पंचायत समितियों को 526.13 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायतों के लिए 2654.46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई, जिसमें से तीनों पंचायती राज संस्थाओं द्वारा कुल 2894.06 करोड़ रुपये यानि 82 प्रतिशत राशि खर्च की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान राज्य वित्त आयोग के की ओर से 254.61 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें से पूरी राशि 254.61 करोड़ रुपये खर्च की गई। इसी प्रकार, वर्ष 2022-23 में 1100 करोड़ रुपये आवंटित हुए, जिसमें से 478.13 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

वहीं, वर्ष 2023-24 में 1521.42 करोड़ रुपये में से 844.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 651.85 करोड़ रुपये आवंटित हुए और 1316.52 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। इस प्रकार, इन पांच सालों में कुल 3527.88 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से 2894.06 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।

अधिकारियों को दिए गए हैं सख्त निर्देश, केंद्र और राज्य से प्राप्त पैसे को 3 माह के अंदर विकास कार्यों पर किया जाए खर्च

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र और राज्य से प्राप्त पैसे को 3 माह के अंदर विकास कार्यों पर खर्च किया जाए। यदि 3 माह के अंदर यह राशि खर्च नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास कोष और हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत नवंबर 2019 से अब तक कुल 2608.46 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

1 हजार गांवों में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पंचायत विभाग द्वारा शमशान घाट, कब्रिस्तान में चारदीवारी, रास्ता पक्का करना और शेड बनाने के कार्य को प्राथमिकता पर लिया है। 1 हजार गांवों में ई लाइब्रेरी खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 2200 तालाबों का सुधारीकरण किया जा रहा है। 

इसके अलावा 250 गांवों  में ओपन जिम स्थापित करने जा रहे हैं और 1 हजार गांवों में फिरनी को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा, विभाग द्वारा एक नई पहल की जा रही है, जिसके तहत 1 हजार गांवों में महिला सांस्कृतिक  केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं कीर्तन इत्यादि कर सकें।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD