Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

संगरूर में महिला सशक्तिकरण के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता परियोजना शुरू की गई

माता हरपाल कौर और मनप्रीत कौर ने डीसी संदीप ऋषि की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur, Harpal Kaur, Manpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

जिला प्रशासन संगरूर ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  संगरूर प्रशासन ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के सहयोग से महिला सूक्ष्म उद्यमियों को डिजिटल वित्तीय साक्षरता के लिए मजबूत करने हेतु गांव सतोज से एक पायलट परियोजना शुरू की है, जिसका उद्घाटन आज पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से किया।  

इस अवसर पर जिला प्रशासन की पहल परियोजना से जुड़ी उद्यमी महिलाओं को अपने कारोबार का स्तर बढ़ाने के लिए गुरमुखी भाषा में तैयार मोबाइल एप्लीकेशन 'मेराबिल्स ऐप' लांच किया गया, जिससे इन महिलाओं को अपने व्यापार का लेखा-जोखा रखने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए जिला संगरूर में 3741 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं और इन समूहों की महिला सदस्य अपने हाथों से विभिन्न उत्पाद तैयार करके बेच रही हैं तथा जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम कर रही हैं। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन की मदद से समय-समय पर बैंकों से ऋण प्राप्त कर यह महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।  उन्होंने बताया कि वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड ने महिला सशक्तिकरण के तहत प्रथम चरण के रूप में संगरूर जिले की लगभग 5,000 ग्रामीण महिलाओं को 'मेराबिल्स ऐप' से जोड़ने के लिए सीएसआर के तहत डिजिटल वित्तीय साक्षरता परियोजना लागू की है। 

उन्होंने कहा कि इस मोबाइल ऐप को महिलाओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है और अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।

वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री सचित जैन ने कहा कि महिला सूक्ष्म उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ाने में सशक्त बनाने के लिए यह पहल की गई है।  उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा सतोज में कुछ अन्य पहल भी की जा रही हैं, जिसके तहत सतोज या आसपास के गांवों में मियां वाकी जंगल बनाने के लिए पंजाब सरकार से लगभग 20 एकड़ भूमि की मांग की गई है।  

उन्होंने कहा कि सतोज में ई-क्लासरूम, कौशल विकास केंद्र और सिलाई केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे ताकि यहां पर अधिक से अधिक स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। मेराबिल्स ऐप की सीईओ पिया बहादुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।

अंत में, माता हरपाल कौर, मनप्रीत कौर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गीला और सूखा कचरा एकत्र करने के लिए वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 ई-रिक्शा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सामानों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और महिला सूक्ष्म उद्यमियों की कड़ी मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुखचैन सिंह, एसडीएम प्रमोद सिंगला, वीएसएसएल से अमित धवन व हरनेक सिंह, सरपंच सतौज हरबंस सिंह, डीपीएम सौरभ बंसल सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यक्ति व गांववासी मौजूद थे।

 

Tags: Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur , Harpal Kaur , Manpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD