Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार अब बच्चों को भी भेजेगी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर (कांगड़ा) , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

प्रदेश के साधारण परिवारों से संबंध रखने वाले बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रदेश में कई नवीन पहल की हैं। राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। अध्यापकों के साथ साथ अब बच्चों की भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेशों में भेजा जा रहा है। 

शहीद अजय सिंह चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटेच्छ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए स्थानीय विधायक व उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव उसकी प्रगति का एक प्रतीक माना जाता है। 

विद्यालय के अध्यापकों एवं बच्चों के लिए इस उत्सव का विशेष स्थान होता है। इस समारोह में एक ओर तो विद्यार्थियों को पारितोषिक दिए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस उत्सव से विद्यालय के जीवन में एक नई स्फूर्ति और चेतना का संचार होता है। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर साल छात्रों के असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने और उनकी सराहना करने के लिए आयोजित किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि स्कूल के नए भवन एवं आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के भवन के लिए भी उचित धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

उन्होंने शाहपुर टैलेन्ट हंट में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अलीजा शर्मा को अपनी ओर से 1100 का नगद इनाम देकर सम्मानित किया।मुख्यातिथि ने वर्ष भर में शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी, स्मृति चिन्ह तथा नेपाली गुलाब का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। 

स्कूल के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने उपमुख्य सचेतक का स्कूल में आने के लिए आभार जताया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की विभिन्न मांगों को मुख्यातिथि के समकक्ष रखा। 

इस दौरान स्थानीय स्कूल के बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटेच्छ के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।केवल पठानिया ने बताया कि डढम्ब-ललेटा-टुन्डु-वणुमहादेव सड़क के निर्माण पर 11.32 करोड़ रुपये व्यय होंगें और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 

उन्होंने बताता कि भटेच्छ में 4.50 लाख रूपये व्यय करके 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस अवसर पर आरटीओ नरेन्द्र जरयाल, सुरजीत राणा, वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा, उपप्रधान सुरेंद्र, प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरयाल, वचन सिंह, कुलबीर सिंह, भाग सिंह पठानिया, नायब तहसीलदार शाहपुर राजिन्दर पठानिया, एसडीओ लोक निर्माण बलवीत, एसडीओ जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, निदेशक बीओडी एचआरटीसी विवेक राणा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, नीना ठाकुर, अश्विनी चौधरी, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, सरिता सैनी, मधु बाला, स्कूल स्टाफ, एसएमसी प्रधान जितेन्द्र व सदस्यगण, परस राम, तुलसी राम, संजीव कपूर, रोशन जम्वाल, कैप्टन बख्तावर, परसराम शर्मा, बच्चों के अभिवावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD