Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की रक्षा में सहयोग करें आम जन : राव नरबीर सिंह

एशिया बर्ड्स सेंसस-2025 का शुभारंभ किया मंत्री राव नरबीर सिंह ने सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी का राव नरबीर सिंह ने किया अवलोकन

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana ,Sultanpur, Gurgaon, Sultanpur National Park, Bird Census-2025, Dr. Vivek Saxena, State Biodiversity Board, Dr. Ranbir Singh Johar, Bird Sanctuary in Sultanpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि इस धरती पर हर एक जीव का अपना एक अलग महत्व है। इसलिए सभी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण तथा वन्य जीवों की रक्षा में सहयोग देना चाहिए। जिससे कि हम अपनी भावी पीढ़ी को एक शुद्ध एवं सुरक्षित वातावरण देकर जाएं।

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज सुल्तानपुर स्थित बर्ड सेंचुरी में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड व वेस्टलैंड इंटरनेशनल संस्था की ओर से एशिया में बर्ड सेंसस-2025 का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर वेस्टलैंड बर्डस हरियाणा नामक बुकलेट का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में राज्य जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन डा. रणबीर सिंह जौहर, बोर्ड के सचिव एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. विवेक सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक अनंत पांडे भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित दूरदराज से आए बर्ड्स क्लबों के सदस्यों, पर्यावरण एवं वन्य जीव प्रेमी तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मनुष्य अपनी मनमर्जी से धरती पर रहेगा तो प्राकृतिक असंतुलन पैदा होना स्वाभाविक है।  धरती से जीव-जंतु, पक्षियों व कीट-पतंगों की प्रजातियां समाप्त हो गई तो मानव जाति भी स्वमेव इनके साथ नष्ट हो जाएगी। अपने आसपास पेड़-पौधों, , पक्षी यहां तक कि छोटे से छोटे जीव की महत्ता को समझें और उनको सुरक्षित रहने दें।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम एनसीआर क्षेत्र का प्रमुख शहर है और यहां प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाने में सभी जिला वासियों को अपना सहयोग देना चाहिए। सर्दी के मौसम में भी ग्रैप-3 का लागू होना हमारे लिए चिंता का विषय है। जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन डा. रणबीर सिंह जौहर ने मंत्री राव नरबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में सिरसा से बिश्नोई समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि राव नरबीर सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जैव विविधता के विशेषज्ञ डा. टी.के. राय ने वन्य जीवों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी का दौरा किया और प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर वन संरक्षक सुभाष चंद्र, डीएफओ रामकुमार जांगड़ा, पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे अनिल गंडास,  इंद्रजीत सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sultanpur , Gurgaon , Sultanpur National Park , Bird Census-2025 , Dr. Vivek Saxena , State Biodiversity Board , Dr. Ranbir Singh Johar , Bird Sanctuary in Sultanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD