Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम में राज्य के आगामी बजट को लेकर इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों से की पूर्व बजट परामर्श बैठक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 02 Jan 2025

Last updated on: Jan 02, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक उन्नति में औद्योगिक संस्थानों का सहयोग हरियाणा की समृद्धि एवं प्रगति के लिए समावेशी दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दोहराता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प है उसमें हरियाणा की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों के साथ आयोजित पूर्व बजट परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग जगत एवं मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी बजट के लिए अपने सुझाव रखें। 

बैठक में प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर व गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट परामर्श बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आगामी बजट में आवश्यक विषयों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। 

उन्होंने बताया कि आगामी बजट में वर्तमान आवश्यकताओं के साथ साथ दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। आगामी बजट हमारी सामूहिक महत्वाकांक्षाओं व प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब है। आगामी बजट की तैयारियों के लिए यह आवश्यक है कि हम समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करें ताकि हरियाणा के प्रत्येक नागरिक की जरूरतों व सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक सकारात्मक प्रयास किए जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा ने कृषि, उद्योग, शिक्षा की आधारभूत संरचना व प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन, युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने एवं समाज कल्याण के लिए आप सभी के रचनात्मक सुझावों को प्राथमिकता देते हुए आगामी बजट में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 

उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने, इंडस्ट्रियल पालिसी में आवश्यक सुधार को लेकर रखे गए सुझाव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।

बजट के लिए ऑनलाइन भी दे सकते हैं सुझाव : राजेश खुल्लर

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है, ने इस बार बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि   https://bamsharyana.nic.in पोर्टल के माध्यम सेक्टर व सब सेक्टर श्रेणी में जाकर अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

पूर्व बजट परामर्श बैठक में मिले सुझावों से बने सफल कार्यक्रम

वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि बजट पूर्व परामर्श बैठक के माध्यम से पूर्व में भी अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन्हीं सुझावों के आधार पर हरहित स्टोर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्टेम लेब, सुपर 30 जैसे सफल कार्यक्रम बनाए गए।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव श्री डी सुरेश सहित नैसकॉम हीरो मोटोकॉर्प, आईएमटी मानेसर एसोसिएशन, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जीआईए गुरुग्राम, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, रिलायंस लिमिटेड,  मेदांता मेडिसिटी, रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, क्रेडाई, नरेडको, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सहित राज्य में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD