Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के प्रयास जारी : डॉ. बलजीत कौर

विशेष प्रयासों के तहत वर्ष 2024 में 713 छापेमारी कर 261 बच्चों को रेस्क्यू किया गया

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2025

Last updated on: Jan 02, 2025, 00:00 IST

बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब की समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग ने वर्ष 2024 में बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए 713 छापेमारी कीं, जिनमें कुल 261 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इनमें सबसे अधिक बच्चे बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, और गुरदासपुर जिलों में रेस्क्यू किए गए। 

उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 76 के तहत किसी बच्चे से भिक्षावृत्ति करवाने पर 5 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे को भिक्षावृत्ति के लिए अंग-भंग किया जाता है, तो उसे 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब भिक्षावृत्ति रोकथाम अधिनियम, 1971 के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को "बच्चा" माना जाएगा। इस अधिनियम के तहत बच्चे को भिक्षावृत्ति में शामिल करने वाले व्यक्ति को 3 साल की सजा हो सकती है, जो 1 साल से कम नहीं हो सकती।

बच्चों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए राज्य सरकार "जीवनजोत परियोजना" चला रही है। यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि किसी भी बच्चे को भिक्षा मांगने के लिए मजबूर न किया जाए। 

इस परियोजना के तहत विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 15 अनाथ बच्चों को राज्य में चल रहे बाल गृहों में भेजा गया है, जहां उन्हें शिक्षा, भोजन, और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

शेष बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके अभिभावकों को सौंपा गया है। इनमें से 18 बच्चों को स्पॉन्सरशिप स्कीम का लाभ, 105 बच्चों को स्कूलों में दाखिला, और 3 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग इन बच्चों पर नजर बनाए हुए है ताकि वे दोबारा भिक्षावृत्ति में शामिल न हों। 

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। पंजाब सरकार ने 74% बच्चों का फॉलो-अप किया है। कैबिनेट मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे भिक्षा मांगने वाले बच्चों को भिक्षा न दें और ऐसे मामलों की सूचना निकटतम बाल कल्याण समिति या जिला बाल सुरक्षा इकाई को दें।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD