Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय का मिशन : समृद्ध भारत के लिए गरीबी मुक्त गांव बनाना

ग्रामीण विकास मंत्रालय विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने में अच्छा काम कर रहा है : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2025

Last updated on: Jan 01, 2025, 00:00 IST

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन हो रही सभी योजनाओं को सही तरीके से निर्धारित समय पर कार्यन्यवन करके ग़रीबी मुक्त गांव देश में बनाये जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ग़रीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में ग्रामीण विकास मंत्रालय का यह प्रयास प्रमुख भूमिका निभायेगा। 

आज नई्र दिल्ली में नये साल के अवसर पर अपने मंत्रालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के अगले एक महीने के कामकाज का लक्ष्य निर्धारित किया। आगे मंत्रालय के कार्यों के मासिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित किये जायेंगे और उन लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास जारी रहेगा। 

इसके साथ मनरेगा, पीएमजीएसवाई, पीएम आवास, एनआरएलएम, डीएवाई-एनआरएलएम, एनएसएपी, दिशा आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री चौहान ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि अगले एक महीने के अन्दर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को कार्य करना होगा। 

उन्होंने कहा कि अगर एक बार लक्ष्य तय हो जाये तो उसे प्राप्त करने का रास्ता आसान होता है। उन्होंने कहा कि उनके अधीन ग्रामीण विकास मंत्रालय विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने में अच्छा काम कर रहा है। श्री चौहान ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे। हम ग़रीबी मुक्त गांव बनाने में पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने देशवासियों को नये साल की शुभकामनायें दीं। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जून 2024 - दिसंबर 2024 तक की उपलब्धियां :

1 इस योजना को अगले पाँच वर्षों के लिए अगस्त 2024 में विस्तार दिया गया है जिसके तहत वित्त वर्ष 2024-29 के लिए 2 करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता के नियमों में तीन बड़े बदलाव भी किए गए हैं, जिससे अतिरिक्त पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा सके और सभी को आवास के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

2 प्रधानमंत्री जी के द्वारा आवास प्लस-2024  मोबाइल ऐप को सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया है।

3 मंत्री जी के द्वारा आवास सखी ऐप को अक्तूबर में लॉंच किया गया है।

4 आवास योजना में वर्षवार बजट में सतत वृद्धि की गई है और  वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹54,500 करोड़ का सर्वाधिक बजट आवंटित किया गया है।

5 आवास योजना के तहत 42 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष, जून से दिसंबर 2024 तक 31.65 लाख घर स्वीकृत किए गये हैं और  4.19 लाख घर पूर्ण हुए हैं जिसमें पीएम जनमन के 71 हज़ार घर शामिल हैं।

जनवरी 2025  में वर्ष 2024-25 पूर्व में आवंटित किए लक्ष्य के सापेक्ष लंबित 10 लाख घरों को स्वीकृत किए जाने पर ज़ोर दिया जाएगा और लाभार्थियों को पहली किश्त भी जारी की जाएगी।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD