Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राहुल कुमार ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व राहत सामग्री

कहा, सभी जरूरतमंद लोगों को जल्द ही आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 01 Jan 2025

Last updated on: Jan 01, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग जनों को राहत सामग्री वितरित की। केलांग मुख्यालय के समीप युरनाथ ग्राम पंचायत के स्टिंगरी  गांव में आज उपायुक्त लाहौल स्पीति एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी राहुल कुमार ने दिव्यांगजन को कंबल वआवश्यक राहत सामग्री वितरित कर कुशल क्षेम भी जाना और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में उन्हें आवश्यक राहत सामग्री समय-समय पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाती रहेगी।  

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अक्षम जरूरतमंद लोगों को भी आवश्यक राहत सामग्री समय-समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में 11 दिव्यांग जनों को जिला कल्याण विभाग द्वारा  चिन्हित किया गया है जिन्हें सर्दियों के मौसम में ईंधन लकड़ी के तंदूर, कंबल व अन्य जरूरत  का सामान की नितांत आवश्यकता थी इन्हें जल्द ही आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा जा रही है। 

लाहौल घाटी के अन्य ग्राम पंचायतों में भी जल्द ही चिन्हित दिव्यांगजनों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि यह लोग समाज में अपने आप को अहसाय महसूस ना कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में भीषण ठंड के चलते  संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को  किसी भी आपात स्थिति में  जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

ताकि जरूरतमंद  लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।  प्रधान ग्राम पंचायत विजय आनंद व ग्रामीण लोगों ने जिला प्रशासन का इस पुनीत कार्य के लिए आभार भी व्यक्त किया। लाभार्थी दिव्यांग संजीव कुमार संजू ने सहायता के लिए  आभार व्यक्त करते हुए कहा की अक्षमता के कारण शौचालय जाने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। लिहाजा शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।उपायुक्त राहुल कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खंड विकास अधिकारी लाहौल को निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में जल्द ही उन्हें शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। 

ताकि इस भीषण सर्दी में असुविधा न हो। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, तहसील कल्याण अधिकारी राजेश, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंदर सिंह व पंचायत प्रधान विजय आनंद तथा पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD