Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरीया और अमृतपाल बाठ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर संभावित लक्ष्य हत्याओं को नाकाम किया

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से चार हथियार, जिसमें एक ग्लॉक पिस्तौल, असला और हुंडई क्रेटा कार बरामद की

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 29 Dec 2024

Last updated on: Dec 29, 2024, 00:00 IST

राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान तरनतारन पुलिस ने नामी जग्गू भगवानपुरीया और अमृतपाल बाठ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर संभावित लक्ष्य हत्याओं को नाकाम कर दिया। उनके कब्जे से हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी मात्रा बरामद की गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बटाला के गांव भगवानपुर के गुरमीत सिंह उर्फ रावल, गुरदासपुर के गांव नूरपुर के हरपाल सिंह, अमृतसर के गांव नवांपिंड के लवप्रीत सिंह उर्फ एन.पी., शमशेर सिंह उर्फ शेरा पासियां और संदीप सिंह उर्फ गोली निवासी कोट खालसा के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए हैं, जिनमें यू.एस.ए. निर्मित 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल, दो .32 बोर की पिस्तौलें, 15 जिन्दा कारतूस, तीन मैगजीन और देसी पिस्तौल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने उनकी द्वारा अपराधों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बिना नंबर वाली हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि जब्त किए गए हथियारों को जग्गू भगवानपुरीया ने अपने साथियों के माध्यम से आपूर्ति किया था और वे गैंगस्टर अमृतपाल बाठ के इशारे पर लक्ष्य हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी हत्या की कोशिश, अवैध हथियार रखने और गैंग से संबंधित हिंसा समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल हैं।

डीजीपी ने बताया कि तरनतारन क्षेत्र में हाल ही में इस गैंग द्वारा की गई एक हत्या में शामिल शूटर के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई के विवरण को साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यू राणा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हुंडई क्रेटा कार में सवार संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिलने के बाद, सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज अमनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जंडियाला से तरनतारन रोड पर नाका लगाकर कार को रोका और इसमें सवार गुरमीत सिंह उर्फ रावल,लवप्रीत सिंह उर्फ एन पी और हरपाल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के बाद गैंग के दो अन्य सदस्य शमशेर सिंह उर्फ शेरा पासियां और संदीप सिंह उर्फ गोली को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने एसपी जांच अजयराज सिंह और डीएसपी जांच राजिंदर मिनहास की अगुवाई में पुलिस टीमों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में गैंग गतिविधियों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता है।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में थाना सदर तरनतारन में एफआईआर नंबर 232/24 भारतीय दंड संहिता (आई पी सी ) की धारा 111(3) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD