Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तेलंगाना, एनआईटी हमीरपुर के छात्रों ने शिव प्रताप शुक्ला के साथ बातचीत की

युवा संगम कार्यक्रम संस्कृति और एकता को बढ़ावा देता है : शिव प्रताप शुक्ला

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Dec 2024

Last updated on: Dec 26, 2024, 00:00 IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर और तेलंगाना राज्य के विद्यार्थियों ने युवा संगम चरण-5 के तहत आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ बातचीत की। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सांस्कृतिक जुड़ाव और संस्कृति के संवर्धन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे युवाओं में एकता की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान विश्व गुरु के रूप में स्थापित है और विदेशी यात्रियों ने ज्ञान खोज में भारत की यात्रा की। 

उन्होंने यहां वेदों का अध्ययन किया और वे भारत की ज्ञान परंपरा से प्रभावित हुए। उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि वेदों का ज्ञान अर्जित कर भारत के बारे में विस्तार से जाना जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपनी संस्कृति पर गर्व करने और उसे अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है और विकसित देश भी हमारे नेतृत्व का सम्मान करते हैं। 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। इससे पूर्व युवा संगम चरण-5 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. परम सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD