Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खनौरी बार्डर पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से की मुलाकात

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Jagjit Singh Dallewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 25 Dec 2024

Last updated on: Dec 25, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजल आज खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करने पहुंचे। डल्लेवाल पिछले तीस दिन से एमएसपी गारंटी कानून की मांग के लिए अनशन पर बैठे हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने वहां पहुंच कर उनका हाल जाना और कहा कि केंद्र को  जल्द से जल्द किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात कर कहा कि वह अरदास करते हैं कि परमात्मा केंद्र सरकार को समझ दे कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लें और डल्लेवाल जी का आमरण अनशन खत्म करवाए। सांसद औजला ने कहा कि किसान अपने हकों के साथ साथ पंजाब के भी हक की बात कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कानों में रूईं डालकर बैठी है। 

ऐसी तश्द्दत का मतलब है  कि बीजेपी सिर्फ अपने तानाशाह रवैए को ठीक समझ रही है और देश को अपना जागीर समझ रही है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल पिछले तीस दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। लगातार उनकी सेहत बिगड़ रही है लेकिन केंद्र के किसी भी मंत्री ने उनका हाल जानने की कोशिश नहीं की। 

कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बात करने के लिए समय मांगा लेकिन  नहीं मिला। अब फिर से वह केंद्र के समक्ष आवाज उठाने के लिए समय मांगेंगे। वह चाहते हैं कि डल्लेवाल जैसे नेता उनका हमेशा मार्गदर्शन करते रहें लेकिन केंद्र सरकार चाहती है कि डल्लेवाल जैसा मजबूत स्तंभ गिर जाए। 

उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सरकार किसानों के मुद्दे को हल करे और उन्हें एमएसपी गारंटी कानून दे। वहीं जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए एमएसपी बेहद जरुरी है। सरकार चाहती है कि पंजाब में विविधता आए लेकिन एमएसपी के बिना विविधता नहीं आ सकती। 

उन्होंने कहा कि विविधता के बिना पंजाब का पानी नहीं बच सकता। उन्होंने गुरजीत सिंह औजला से कहा कि सभी नेतागण इक्ट्ठे होकर केंद्र से एमएसपी के लिए मांग रखे क्योंकि यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पंजाब के लिए बेहद जरुरी है। जिस पर सांसद गुरजीत सिंह औजल ने कहा कि वह यकीन दिलाते हैं कि केंद्र के साथ इस मुद्दे पर बात जरुर करेंगे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Jagjit Singh Dallewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD