Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध : कुमारी आरती सिंह राव

महेंद्रगढ़ जिला के कई गांवों का किया दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महेंद्रगढ़ , 24 Dec 2024

Last updated on: Dec 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध है। वे आज महेंद्रगढ़ जिला के गांव चंदपुरा, सुजापुर व उनींदा  में धन्यवादी दौरा करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक श्री ओम प्रकाश यादव भी मौजूद थे। 

कुमारी आरती सिंह राव ने इस मौके पर आमजन की शिकायतें सुन अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की जो भी जायज समस्याएं हैं उनका समय पर समाधान करें। अगर एक ही शिकायत बार-बार मेरे पास आएगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर ग्रामीणों ने गांवों की समस्या से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा जिस पर स्वास्थ्य मंत्री  ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने खोड़ गांव के किसान स्वर्गीय गजेंद्र सिंह की पत्नी सविता देवी को 5 लाख रुपए का चेक दिया। गजेंद्र की खेत में काम करते हुए कुएं में गिरकर मृत्यु हो गई थी। 

सविता देवी को "मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना" के तहत मार्केट कमेटी की तरफ से यह आर्थिक सहायता दी गई है। कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि मेरा प्रयास है कि हरियाणा के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें , इसके लिए चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

Tags: Kumari Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD