Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

निराश्रित बच्चों की शिक्षा और देखभाल सरकार की प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

प्रदेश के निराश्रित बच्चे अब ‘चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट’ हैं और उनकी शिक्षा व देखभाल प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होने के नाते सरकार की प्राथमिकता है। देश में अनाथ बच्चों की देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है। प्रदेश सरकार की यह ऐतिहासिक पहल समाज के संवेदनशील वर्गों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण, पालन-पोषण और शिक्षा का उत्तरदायित्व संभाला है। इन बच्चों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन और बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में बी.बी.एम पब्लिक स्कूल इंदिरा कॉलोनी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए। 

उन्होंने कहा कि यह बच्चे कल को नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट, आदि बनेंगे और प्रदेश देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही रास्ता दिखाने का काम माता पिता के साथ-साथ अध्यापक भी करते है। अध्यापकों और माता पिता का कर्तव्य है कि वह बच्चों को सोशल मीडिया के प्रभावों और दुष्प्रभावों के बारे में बताएं और उन्हें अच्छी दिशा दिखाएं।

विधायक ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख कर लग रहा है कि बच्चों की नींव अच्छी रखी जा रही है। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। विद्यालय के संस्थापक हरि ओम शर्मा द्वारा विद्यालय के बारे ने विस्तृत जानकारी दी गई।

झकलेड़ में सुनी जनसमस्याएं

इससे पूर्व कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत झकलेड़ में जन समस्याओं को सुना। विद्यायक ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों से शीघ्र अति शीघ्र इनका निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देहरा में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अधियंता के कार्यालय, एसपी ऑफिस, सी.एम ऑफिस सहित अन्य जरूरी कार्यालय खुलने से यह विधानसभा क्षेत्र भी अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह प्रगति की राह पर अग्रसर होगा।

यह रहे उपस्थित

प्रधान ग्राम पंचायत झकलेड़ वीना देवी ने विधायक का बगलामुखी माता की चुनरी भेंट कर उनकी पंचायत में उपचुनाव के बाद पहली बार पधारने पर स्वागत किया। इस दौरान डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, नायब तहसीलदार हरिपुर स्वतंत्र, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरवचन सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मनीष, उपप्रधान रणजीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत बंगोली गुरदयाल सिंह, जिला परिषद संजय धीमान, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत झकलेड़ चरण सिंह बग्गा, लंबरदार व्यास देव, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत, संस्थापक बी.बी.एम पब्लिक स्कूल हरि ओम शर्मा सहित अध्यापक व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD