Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

देश व प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं की योग्यता को सम्मान मिला : कृष्णपाल गुर्जर

सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय राज्यमंत्री ने 119 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ही रोजगार सृजन, नवाचार और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को लाभ देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व स्पष्ट भर्ती प्रक्रिया होने की वजह से युवाओं की योग्यता का सम्मान हुआ है।

श्री कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को सोनीपत जिला में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र बहालगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की संकल्प सिद्धि की दिशा में आयोजित रोजगार मेले के 14वें संस्करण में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 114 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज आप सभी ने यह महसूस किया है कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। 

केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर,पारदर्शी व समयबद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला में आज पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 45 स्थानों पर एक साथ 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ऐसे में यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। 

श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नवनियुक्त उम्मीदवारों को आईजीओटी 'कर्मयोगी पोर्टल' पर एक आनलाईन माड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। इस पोर्टल में 1588 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं जो भर्ती किए गए युवाओं को उनकी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे। 

नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं वे अपने रचनात्मक विचारों व दक्षताओं के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ देश के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करने के कार्य में योगदान देंगे। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर सीआरपीएफ समूह केंद्र खेवड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक कोमल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Bharatiya Janata Party , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD