Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हलवारा एयरपोर्ट को जल्द ही मिलेगा एयरपोर्ट कोड : संजीव अरोड़ा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, New Delhi, Rajiv Gandhi Bhawan, Vipin Kumar, Airports Authority of India, AAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2024

Last updated on: Dec 21, 2024, 00:00 IST

सांसद संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के राजीव गांधी भवन में एएआई (एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन विपिन कुमार से मुलाकात कर हलवारा हवाई अड्डे के लिए एयरपोर्ट कोड जारी करने और संभावित परिचालन तिथि पर चर्चा की।

सांसद अरोड़ा ने एयरपोर्ट कोड जारी करने और परिचालन तिथि की पुष्टि करने के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि ये कदम एयरलाइंस के लिए एमओसीए (मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन) के पास आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) दाखिल करने और एमओडी (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स) से अपेक्षित अनुमति प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसके जवाब में, चेयरमैन विपिन कुमार ने तुरंत एएआई की संचालन टीम के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अरोड़ा ने आईएटीए (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) से बातचीत करने के लिए एयर इंडिया के लोगों से भी बात की।

चेयरमैन विपिन कुमार ने सांसद अरोड़ा को आश्वासन दिया कि लुधियाना से कमर्शियल फ्लाइट का  संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। सांसद अरोड़ा ने चेयरमैन को राज्य सरकार की ओर से हर स्तर पर समर्थन का आश्वासन भी दिया। इस बीच, अरोड़ा ने दोहराया कि एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का "ड्रीम प्रोजेक्ट" है, जिन्होंने इसके लिए फंड स्वीकृत किया है। ए

यरपोर्ट 161.28 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में निर्मित टर्मिनल क्षेत्र 2,000 वर्ग मीटर है। भूमि को छोड़कर कुल सिविल टर्मिनल लागत लगभग 70 करोड़ रुपये है। इस साल नवंबर में, अरोड़ा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और आईएएफ (इंडियन एयर फोर्स) द्वारा हलवारा हवाई अड्डे पर काम में तेजी लाने का अनुरोध किया था।

अरोड़ा ने कहा कि हवाई अड्डे के सिविल हिस्से में 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आईएएफ की तरफ से लंबित काम पूरा होने के बाद हलवारा हवाई अड्डा चालू हो जाएगा।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , New Delhi , Rajiv Gandhi Bhawan , Vipin Kumar , Airports Authority of India , AAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD