Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकता, तय समय में पूरे करें सभी काम : विक्रमादित्य सिंह

विधानसभा परिसर में बैठक कर लिया धर्मशाला के विकास कार्यों का ब्योरा

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Dec 2024

Last updated on: Dec 20, 2024, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शुक्रवार को तपोवन विधानसभा परिसर में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मशाला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, प्रमुख सचिव शहरी विकास देवेश कुमार, निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से धर्मशाला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का सिलसिलेवार ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और वे व्यक्तिगत तौर पर धर्मशाला के विकास से संबंधित प्रत्येक परियोजना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत धर्मशाला में चल रहे प्रत्येक कार्य की समीक्षा कर इन्हें प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर निगम सहित सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे स्ट्रीट लाइट, पार्किंग निर्माण, रास्तों के चैड़ीकरण और अन्य सभी विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

इससे पूर्व उन्होंने फव्वारा चैक धर्मशाला का दौैरा कर अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता अनुसार सरकार हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाएगी।

थाथरी, भागसूनाग-टउ चैला और दाड़नू-इंद्रूनाग सड़क के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धर्मशाला के थाथरी गांव पहुंचकर वहां पीएमजीएसवाई स्टेज थ्री के अन्तर्गत लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे सांबर लाहड़ से थाथरी गांव के सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नाबार्ड के तहत 6 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से बन रही भागसूनाग- टउ चैला- बनगोटू रोड और 4 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माणाधीन दाड़नू- इंद्रूनाग- चैल सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इनकी प्रगति का जायजा लिया। 

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से धर्मशाला में यातायात की व्यवस्था सुगम होने के साथ शहर की सड़कों में भीड़-भाड़ से निजात मिलेगा। इसके अवाला यहां पर्यटन की नवीन संभावनाएं उत्पन्न होने से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और तय समयावधि में इन्हें पूरा किया जाए।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD