Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सीएम विंडो की शिकायतों का तुरंत करें निपटान : डॉ. साकेत कुमार

काम में लापरवाही के लिए सीटीएम भिवानी व क्रिड के नोडल अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Dr. Saket Kumar, Additional Principal Secretary, Additional Principal Secretary Chief Minister, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर साकेत कुमार ने कहा है कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को लेकर लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भिवानी जिला से संबंधित राजस्व के ममलों में लापरवाही बरतने में सीटीएम से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए । 

इसके साथ ही क्रिड के नोडल अधिकारी को भी लापरवाही बरतने के चलते स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। डॉक्टर साकेत कुमार बृहस्पतिवार को 15वीं विधानसभा के गठन के बाद सीएम विंडो की पहली समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे। हरियाणा निवास में आयोजित समीक्षा बैठक में अतिरिक्त प्रधान सचिव ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और सभी को शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्रिड के नोडल अधिकारी को विशेष हिदायत देते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रिड हेतु लोगों की शिकायतों पर गंभीरता और तत्परता से कार्य किया जाए। लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। 

इस दौरान अतिरिक्त प्रधान सचिव ने बिजली, राजस्व, पंचायत विभागों के कई शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी ली। सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आमजन से जुड़े शिकायतों का तत्काल और पूरी ईमानदारी से निपटान करें। ऐसे उच्च प्राथमिकता वाले मामले, जिनमें धन की हेरा-फेरी या राज्य के खजाने को नुकसान पहुँचने की संभावना हो, को अत्यधिक सावधानी के साथ संभाला जाना चाहिए। 

व्यापक जनहित से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने यह रेखांकित किया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा कर रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्गों का उत्थान करना है।यह दृष्टिकोण अधिकारियों के कार्यों और उनकी मंशा में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, एपीएस सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व विभाग को भूमि राजस्व बकाया घोषित करने हेतु भेजे गए प्रकरणों का लेखा-जोखा रखा जा सके और उनकी उचित निगरानी की जा सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी सीएम विंडो श्री विवेक कलिया, विशेष कार्य अधिकारी राकेश संधू सहित विभिन्न विभागों के सीएम विंडो के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Saket Kumar , Additional Principal Secretary , Additional Principal Secretary Chief Minister , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD