Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी का मेयर बनाएं, हम पटियाला की सुंदरता को फिर से बहाल करेंगे - भगवंत मान

राज्य की सरकार और नगर निगम एक ही पार्टी का होगा तो कोई राजनीतिक बाधा उत्पन्न नहीं होगी, फिर शहर का तेज गति से होगा विकास - मान

Bhagwant Mann,Bhagwant Singh Mann,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Punjab,Chief Minister Of Punjab,Aman Arora,Shery Kalsi,Barinder Kumar Goel,Dr. Balbir Singh,Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। रोड शो में मान के साथ आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और डॉ बलबीर सिंह के अलावा पार्टी के कई विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

पटियाला के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि  पटियाला से मेरा पुराना संबंध है। 1997 से 2003 तक मैं पटियाला में रहा था। मैं यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। मेरा गांव भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में भी हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया था। पटियाला की सभी नौ सीटों पर आम आदमी पार्टी को जिताया और भारी बहुमत से राज्य में हमारी सरकार बनाई। 

मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी आप उसी तरह आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पटियाला की पुरानी सुंदरता को फिर से बहाल करेंगे। पटियाला वैसे भी पंजाब का प्रसिद्ध शहर है। हम इसके नाम को और ऊपर उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 15 जनवरी के आसपास किला मुबारक में एक होटल का उद्घाटन करने वाले हैं। 

उसका नाम है 'रणवास'। यह इंडिया का पहला बुटीक होटल होगा। इससे पटियाला का नाम दुनिया भर में होगा। देश के जो बड़े बड़े लोग शादी या अन्य समारोहों के लिए राजस्थान के जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में जाते हैं। अब पटियाला भी आया करेंगे। मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई साल में अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र किया और कहा कि हमने बिना कोई रिश्वत और सिफारिश के पूरी तरह योग्यता के आधार पर 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। 

हमने भ्रष्टाचार कम किया और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। ढ़ाई सालों के दौरान हमने पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले और सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया। वहीं सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी बिना कट लगाए दिन में ही खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। 

खेतों में भी नहरी पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतना काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमारी नीयत साफ है। पिछली सरकारों में बैठे लोग भ्रष्ट थे इसलिए काम सफल नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में पैसा कमाने और व्यापार में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति में तीन करोड़ पंजाबियों के सुख दुख में हिस्सा लेने के लिए आए हैं।

मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार कभी भी पंजाब के साथ खड़ा नहीं हुआ। मुगलों के समय वे मुगलों के साथ थे। अंग्रेजों के राज में उसके साथ। कांग्रेस की सरकार थी तो उसके साथ थे। अकाली दल की भी सरकार में रहें। अभी केंद्र में भाजपा की सरकार है तो उसके साथ हैं। 

इसीलिए आज उनका ये हाल हुआ है। अब पंजाब की राजनीति में उनकी प्रासंगिकता पूरी तरह खत्म हो गई है।उन्होंने कहा कि कैप्टन का परिवार इंकलाब जिंदाबाद के नारे का विरोधी था। जब भगत सिंह और उनके साथी इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते थे जो यहां का राज परिवार ने अंग्रेजों से कहा था कि ये 10 पागल बच्चे हैं। 

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये लोग भगत सिंह जैसों को बिगड़े हुए बच्चे कहते थे। मान ने पटियाला के लोगों से 21 दिसंबर को जाति-धर्म से उपर उठकर वोट करने की अपील की और कहा कि इस बार अपने और अपने बच्चों के भविष्य और अपने शहर के विकास के लिए वोट करें। 

उन्होंने कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की उम्मीद और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Shery Kalsi , Barinder Kumar Goel , Dr. Balbir Singh , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD