Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के 20वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

धर्मेंद्र प्रधान ने अल्पसंख्यक संस्थानों से एनईपी 2020 के कार्यान्वयन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, 20th Foundation Day, Minority Educational Institutions, National Education Policy, NEP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के 20वें स्थापना दिवस को संबोधित किया। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय संविधान में निहित अधिकारों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि राष्ट्र संविधान अपनाने के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। 

उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने में अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए राष्ट्रीय आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। श्री प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हर वंचित नागरिक के लिए आवास, बैंक खाते, गैस सिलेंडर और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। 

उन्होंने बताया कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को अपनाकर ये लक्ष्‍य हासिल किए गए हैं। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को पूरी तरह लागू करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अल्पसंख्यक संस्थानों से एनईपी 2020  को लागू करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। 

उन्होंने कौशल विकास और अकादमिक बैंक क्रेडिट, एनसीआरएफ आदि जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। श्री प्रधान ने 21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में भारत के नेतृत्व की कल्पना की और दोहराया कि विकसित भारत का सपना जाति या धर्म से परे सभी भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से ही साकार हो सकता है। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का समावेशी समाज वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम करेगा। उन्‍होंने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के लिए राष्ट्रीय आयोग के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा सभी के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष, श्री इकबाल सिंह लालपुरा, प्रो (डॉ) फैजान मुस्तफा, डॉ इमाम उमेर अहमद इलियासी, उपाध्याय रवींद्र मुनि, डॉ भिक्खु धम्मपाल महा थेरो और आर्कबिशप राफी मंजालि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , 20th Foundation Day , Minority Educational Institutions , National Education Policy , NEP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD