Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार, मेयर भी 'आप' का बनाएं, फिर दोगुनी गति से होगा शहर का विकास- भगवंत मान

मुख्यमंत्री मान ने फगवाड़ा में किया जोरदार प्रचार, लोगों से निगम चुनाव में 'आप' उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Shery Kalsi, Raj Kumar Chabbewal, Ishant Chabbewal, Dr. S.S Ahluwalia, Phagwara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। रोड शो में आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, विधायक इशांक चब्बेवाल और पार्टी नेता डॉ सनी आहलुवालिया मौजूद थे। 

रोड शो में पार्टी के पार्षद उम्मीदवार और बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लोगों ने मान का फूल बरसाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उनसे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने फगवाड़ा के विकास के लिए अपनी योजना बताई और शहर में आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों के साथ इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करने और बेहतर सीवरेज सिस्टम बनाने का वादा किया।

मान ने कहा कि स्थानीय शासन शहरों के लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर उम्मीदवार चुने जो आपके काम करे और स्थानीय मुद्दों को हल कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनाएं क्योंकि राज्य में भी हमारी सरकार है। अगर मेयर भी हमारा होगा तो शहर का विकास दोगुनी गति से होगा और हमारा हौसला भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई साल में अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र किया और कहा कि हमने बिना कोई रिश्वत और सिफारिश के पूरी तरह योग्यता के आधार पर 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। हमने भ्रष्टाचार कम किया और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार अद्भूत काम कर रही है। 

पिछले ढ़ाई सालों के दौरान हमने पंजाब में जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले और सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया। वहीं सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। स्कूलों में हर तरह की सुविधाएं दी जा रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर बनाया जा रहा है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। 

किसानों को भी बिना कट लगाए दिन में ही खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। खेतों में भी नहरी पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतना काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमारी नीयत साफ है। पिछली सरकारों में बैठे लोग भ्रष्ट थे इसलिए काम सफल नहीं हो पाता था।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि वे सुबह उठकर आपस में लड़ने लगते हैं या हमसे उलझ जाते हैं। वे पंजाब के लोगों का भला नहीं कर सकते। हम आपके लिए सोचते हैं। आपके लिए काम करते हैं। सुखबीर बादल पर भी मान ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान ने उनके पापों का फल दिया है। अब वह पंजाब की राजनीति से पूरी तरह खत्म हो गए हैं। 

पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि पहले फगवाड़ा में एक फेमस फुटबॉल क्लब हुआ करता था। यहां फुटबॉल और अन्य खेल का भी अच्छा माहौल था। लेकिन पिछली सरकारों ने सब खत्म कर दिया। हमने सत्ता संभालने के बाद पंजाब में दोबारा खेलों को प्रोत्साहन देना शुरू किया और कई योजनाएं लागू कर युवाओं को खेल की ओर आकर्षित किया।

सीएम मान ने जालंधर के लोगों से 21 दिसंबर को जाति-धर्म से उपर उठकर वोट करने की अपील की और कहा कि इस बार अपने और अपने बच्चों के भविष्य और अपने शहर के विकास के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की उम्मीद और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हम आम घरों के नौजवानों को राजनीति में आने का मौका देते हैं। उन्होंने फगवाड़ा में एक ई-रिक्शा चालक को पार्षद टिकट देने का जिक्र किया और कहा कि ऐसा आम आदमी पार्टी में ही संभव हो सकता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Shery Kalsi , Raj Kumar Chabbewal , Ishant Chabbewal , Dr. S.S Ahluwalia , Phagwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD