Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के सीएचसी खुईखेड़ा में लगाया मेडीकल कैंप

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष डोर-टू-डोर टीमें की जाएंगी: एसएमओ डॉ. गांधी

Health, Senior Medical Officer, Senior Mediacal Officer Fazilka, SMO Fazilka, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

सिवल सर्जन फ़ाज़िल्का डॉ. लहिंबर राम के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ बीते दिनी किया गया था। इसी के तहत आज सीनीयर मेडीकल अफ़सर डॉ. विकास गांधी की देखरेख में सीएचसी खुईखेड़ा मेडीकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे आए हुए मरीजों की टीबी की जाँच की गई।

इस दौरान जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. विकास गांधी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 07-12-2024 से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान टीबी की निःशुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में विशेष डोर-टू-डोर टीमें भी गठित की जा रही हैं जो घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की जांच करेंगी तथा निःशुल्क जांच सुविधाएं प्रदान करेंगी, यदि जांच रिपोर्ट में कोई मरीज टीबी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। 

इस संबंध में एसटीएस ज्योति ने बताया कि इस अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर 2 सप्ताह से अधिक खांसी, भूख न लगना, वजन कम होना, बलगम में खून आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। सरकारी अस्पताल में निःशुल्क जांच कराई जाए। 

इस दौरान ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ब्लाक खुईखेड़ा के सभी निवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, स्वास्थ्य कार्यक्रम अलग-अलग समय पर शुरू किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर एसएमओ डॉक्टर विकास गांधी, डॉ. आमना कंबोज, डॉ. गोरी शंकर, बीईई सुशील कुमार, एसटीएस ज्योती, कॉन्सलर नगमा रानी, सीएचओ सतपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

Tags: Health , Senior Medical Officer , Senior Mediacal Officer Fazilka , SMO Fazilka , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD