Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गिरिराज सिंह और यूनिक्लो ने भारत के कपास उत्पादन और कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सहयोग पर चर्चा की

गिरिराज सिंह ने जापानी ब्रांड यूनिक्लो को प्रधानमंत्री के मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

माननीय कपड़ा मंत्री ने इन्वेस्ट इंडिया के माध्यम से यूनिक्लो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें भारत के कपड़ा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। यह बैठक, जापानी ब्रांड यूनिक्लो की माननीय प्रधानमंत्री के साथ पहले हो चुकी बातचीत के बाद हुई है। 

इस बैठक में उन्होंने कपास उत्पादन क्षमताओं, उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए भारत के कपड़ा उद्योग में सहयोग करने की गहरी रुचि सामने आई थी। यह बैठक यूनिक्लो के विजन और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के भारत के लक्ष्य के साथ तालमेल को रेखांकित करती है।

देश भर में 15 स्टोर के माध्यम से 31 मार्च, 2024 तक 814 करोड़ रुपये के खुदरा राजस्व के साथ, यूनिक्लो ने 30 प्रतिशत  की मजबूत वृद्धि दर का प्रदर्शन किया है, जो भारत में खुदरा और कपड़ा इको-सिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान है। 9 विक्रेताओं से प्राप्त 18 स्विंग फ़ैक्टरियों और 6 फ़ैब्रिक मिलों के साथ सहयोग सहित उनके संचालन, वस्त्रों में गुणवत्ता और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यूनिक्लो ने भारत में कपास उत्पादन क्षमता, उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई है। दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक के रूप में, 11.9 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाला भारत ऐसी पहलों के लिए आदर्श स्थितियां प्रदान करता है। 

भारत पहले से ही अकोला में उच्च घनत्व वाले गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग कर रहा है, जहां उत्पादकता का स्तर 1,500 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक है। कंपनी का पायलट प्रोजेक्ट भी इसी तरह की तर्ज पर काम कर रहा है, जहां उत्पादकता और गुणवत्ता का स्तर 1,000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक है। 

मंत्रालय इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए भूमि के लिए यूनिक्लो के अनुरोध का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत को उच्च गुणवत्ता वाले कपास स्रोत के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने के साझा दृष्टिकोण को सामने लाता है। भारत के कपड़ा विकास लक्ष्यों के अनुरूप, 2030 तक 350 बिलियन डॉलर के बाजार आकार और 100 बिलियन डॉलर के निर्यात तक पहुंचने के लिए, मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) पार्कों में निवेश करने के लिए यूनिक्लो को आमंत्रित किया है। 

ये पार्क बिल्ड-टू-सूट मॉडल के साथ काम करने के लिए बिल्कुल तैयार इकोसिस्टम प्रदान करते हैं, जो टिकाऊ और कुशल संचालन की चाहने वाली कंपनियों के लिए निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करता है। फरवरी में होने वाले आगामी "भारत टेक्स" ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो में यूनिक्लो की भागीदारी टेक्सटाइल क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और ट्रेसेबिलिटी को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को और अधिक रेखांकित करेगी। 

वैश्विक ध्यान टिकाऊ और पता लगाने योग्य तौर-तरीकों पर केंद्रित होने के साथ, मंत्रालय ने यूनिक्लो को शोध और विकास प्रयासों को नए प्राकृतिक रेशों में विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जिसमें इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत की अपनी पहलों के साथ मिल्कवीड फाइबर भी शामिल है।

मंत्रालय का मानना है कि यह साझेदारी भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को मजबूत करेगी, महिलाओं के नेतृत्व वाली अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करेगी और इससे वैश्विक मंच पर वस्त्र क्षेत्र में भारत की भूमिका अग्रणी हो जाएगी।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD