Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य बाईक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,Blood Donation Camp,Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री रतनलाल कटारिया के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर  माता मनसा देवी गौशाला में आयोजित रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर में शिरकत की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी गौधाम परिसर में पक्षी निवास का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य बाईक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कलाम एक्सप्रेस एम्बुलेंस का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर बोलते  हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी की जिंदगी को बचाने में रक्त एक अहम कड़ी होता है। हर किसी को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री रतनलाल कटारिया एक  खुशदिल इंसान थे। उनके साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा। वे अपनी भाषा शैली के कारण लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं। वे एक बेबाक वक्ता थे। 

आज का यह शिविर उनकी यादों का शिविर है। सांसद के रूप में श्री रतनलाल कटारिया ने अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में लोगों के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ी। आज उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंतो कटारिया के प्रयासों से उनकी याद में रक्तदान, नेत्र जांच व हेल्थ चेकअप मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा को जिस लग्न और सेवा भाव से श्री कटारिया करते थे उसी सेवा भाव को आज श्रीमती बंतो कटारिया आगे बढ़ा रही हैं।

रेडक्रॉस सोसाईटी व नागरिक अस्पताल, पंचकूला के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 200 से अधिक युनिट रक्त एकत्रित किया गया। श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक काॅलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-46 चंडीगढ़ के सहयोग से यह हेल्थ कैंप लगाया गया । मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वालों युवाओं की हौसला अफजाई  की और उनसे बातचीत भी की। कई युवाओं ने  20 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है। ऐसे युवा दूसरों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित भी करते हैं। 

भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा कार्य किए

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार से डेढ गुणा ज्यादा विकास के कार्य किए हैं और इसी का परिणाम है कि हरियाणा में लोगों ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार लोगों के बीच में जाकर धन्यवाद करेंगे। शीघ्र ही इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सदैव किसान हित में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 70 से 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय पहले ही फैसला दे चुका है। राजनीति के कारण यह मुद्दा हल नहीं हो पा रहा।

उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंधन पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा की तारीफ की है। हम हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी किसानों को लाभ पहुंचा है। भावांतर भरपाई योजना भी हरियाणा की एक अनूठी योजना है, जिन फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता, उसके अंतराल को भावांतर भरपाई के तहत किसानों को भुगतान किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि शाहबाद में सूरजमुखी आयल मिल व रेवाड़ी में सरसों तेल मिल लगाई जा रही है। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा, हम चुनाव के लिए तैयार है।

इस अवसर पर कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Blood Donation Camp , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD