Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पानीपत में रोजगार मेले का आयोजन, कृष्ण लाल पंवार ने की शिरकत

प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं को दिए गए जॉब लेटर

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सोमवार को पानीपत में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले में इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगभग 60 औद्योगिक संस्थाओं व 25 प्रशिक्षण संस्थाओं को आमंत्रित किया गया ताकि जो युवा व युवतियां कौशल प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे अपना पंजीकरण करवा सकें। 

इस योजना के अंतर्गत मिशन द्वारा नई पहल की जा रही है जिसके तहत माईग्रेशन स्पोर्ट सैन्टर की गुरूग्राम में स्थापना की जाएंगी ताकि दिल्ली एनसीआर में काम कर रहे हरियाणा के युवा-युवतियों सभी सुविधाएं जैसे- रहने-खाने की व्यवस्था, आधार रजिस्ट्रेशन, सरकारी कल्याणकारी योजनाएं, बैंकिग सर्विस संबंधित जानकारी दी जाएगी।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सभी जिलों में खोले जाएंगे सांझा बाजार

श्री पंवार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए उन्हें हर जिले में सांझा बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें महिलाएं अपने उत्पादों को बेच सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके। इसके लिए करनाल जिला से शुरुआत की जा चुकी है और शीघ्र ही फतेहाबाद में सांझा बाजार शुरू किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, किसान, महिलाएं व पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कर रही कार्य

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा- निर्देशों के अनुसार विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, किसान, महिलाएं व पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना है। 

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी जिलों में इसी तरह युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत हमारे प्रदेश के युवा-युवतियां सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होंगे और सामाजिक विकास में सहभागिता प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से पूरे प्रदेश में ग्रामीण युवाओं व युवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

इन प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न सैक्टर जैसे सिलाई, बुनाई, कम्प्युटर, रिटेल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोटिव में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 51410 गरीब ग्रामीण युवा व युवतियों को प्रशिक्षण किया जा चुका है व 28 हजार से अधिक युवा व युवतियों को रोजगार दिया जा चुका है। वर्तमान में 26 आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में 1800 युवा व युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पंचायत मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं डीडीयू जीकेवाई में कम्यूनिटी मोबलाईजर के रूप में काम कर रही है जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिल रहे हैं और उनके द्वारा युवा-युवतियों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पानीपत जिले में कुल 16012 बहनों को संगठित कर 1611 स्वयं सहायता समूह बनाये गये। 

हर स्वयं सहायता समूह को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान दिया गया, जिससे पानीपत जिले में अब तक 137 ग्राम संगठन और 09 कलस्टर स्तर संघों का गठन किया गया। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत गरीब ग्रामीण परिवार, बीपीएल परिवार व स्वयं सहायता समूह परिवार के 18 से 35 वर्ष तक की आयु के सदस्य पंजीकरण करवा सकते हैं।

निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पश्चात केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। प्रशिक्षण कोर्स की अवधि कम से कम 4 महीने व अधिक से अधिक 12 महीने तक होगी। निःशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री व कंप्यूटर लैब व प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क टैबलेट की सुविधा दी जाएगी। 

न्यूनतम मजदूरी दर के बराबर या उससे अधिक वेतन के रोजगार अवसर दिए जाएंगे। चौबीसों घंटें निःशुल्क पंजीकरण के लिए कौशल पंजी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी जाएगी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने  रोजगार मेले में आई दिव्यांग युवती का मनोबल बढ़ाते हुए उसका बुके से स्वागत किया।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD