Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आम आदमी पार्टी ने अमृतसर के लिए 5 गारंटियों की घोषणा की

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने की घोषणा, कहा - अमृतसर में बड़े स्तर पर किए जाएंगे सुधार

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi,Kuldeep Singh Dhaliwal,Gurmeet Singh Khuddian, Harbhajan Singh ETO, Dr. Inderbir Singh Nijjar, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आप नेताओं के साथ यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और अमृतसर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की। 

अमन अरोड़ा ने अमृतसर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने, सीवरेज के लिए 100 करोड़ की लागत से एसटीपी प्लांट लगाने, सभी को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने और गरीबों को किफायती दाम पर आवास उपलब्ध कराने सहित कई बड़े वादे किए। अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि अमृतसर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद पहले दिन से गारंटियों पर काम शुरू हो जाएगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमन अरोड़ा के साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक जसवीर सिंह, जीवन ज्योत कौर, डॉ अजय गुप्ता, इंदरबीर सिंह निज्जर, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों एवं आप नेता गुरदेव सिंह लाखना और डॉ सनी आहलुवालिया मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी के कई पार्षद उम्मीदवार और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

अमृतसर के लिए 'आप' की पांच गारंटी

अमृतसर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें

अमन अरोड़ा ने कहा कि अमृतसर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बसों को सही ढंग से संचालित करने के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। विशाल पार्किंग स्लॉट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहाजगढ़ में 5 एकड़ की जमीन भी पार्किंग बनाने के लिए चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा सारागढ़ी की पार्किंग का भी विस्तार किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों और खासकर टूरिस्टों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अमृतसर को ''क्लीन एंड ग्रीन" सिटी बनाने का है। 

प्रत्येक घर के लिए स्वच्छ पेयजल

अरोड़ा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एक बुनियादी अधिकार है और आम आदमी पार्टी पूरे अमृतसर में 100% स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा भू-जल को भी संरक्षित करने की योजना तैयार की जाएगी ताकि भविष्य की जल संकट की चुनौतियों से निपटा जा सके।

तुंग भाई बाला ड्रेन की समस्या का प्रमुखता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

100 करोड़ की लागत से 50 एमएलडी एसटीपी का निर्माण

सीवरेज की समस्याओं के समाधान के लिए अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद अमृतसर में 100 करोड़ की लागत से 50 एमएलडी एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सीवरेज की समस्या न उत्पन्न हो इसका सारा खाका तैयार कर लिया गया है। हम सीवरेज समस्या का पक्का समाधान करेंगे।

गरीबों को किफायती दाम पर आवास 

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आम आदमी पार्टी ने सस्ता मकान देने की घोषणा की है। अमन अरोड़ा ने कहा कि गरीब लोगों का अपना घर हो, इसके लिए अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तहत एमसी और सरकारी कॉलोनी की सीमा बढ़ाई जाएगी, ताकि गरीबों को कम कीमत पर आवास मिल सके।

पार्टी की पांचों गारंटियों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी सारी गारंटी विशेषज्ञों से परामर्श और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को आम लोगों द्वारा दी गई व्यापक प्रतिक्रिया के आधार पर बनाई गई है। हमारा मकसद है कि सभी शहरों की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

अरोड़ा ने कहा कि हमारी गारंटी केवल चुनावी वादे नहीं है, यह अमृतसर के लोगों के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धताएं हैं। आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के तुरंत बाद गारंटियों पर पर काम शुरू हो जाएगा। अरोड़ा ने दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा अपने वादों को पूरा करने के पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड को भी बताया और सभी नगर निगमों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में हर जगह लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति बहुत उत्साह दिख रहा है है। लोगों का भारी समर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अमृतसर सहित सभी निगमों और परिषदों में अपना मेयर बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के भारी समर्थन का ही नतीजा है कि हमें 977 वार्डों के उम्मीदवार के लिए 5000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Kuldeep Singh Dhaliwal , Gurmeet Singh Khuddian , Harbhajan Singh ETO , Dr. Inderbir Singh Nijjar , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD