Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के आठ युवा भारतीय सेना और वायु सेना में कमीशन अधिकारी बने

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Indian Army, Indian Air Force, Indian Military Academy Dehradun
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

आज पंजाब के लिए अत्यंत गर्व का दिन है, क्योंकि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम आर एस ए एफ पी ई )  एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के आठ कैडेट भारतीय सेना और वायु सेना में कमीशन अधिकारी बन गए हैं।

इनमें से छह अधिकारी—लुधियाना जिले के कृतिन गुप्ता, अमृतसर के भरत शर्मा और साहिलदीप सिंह, पटियाला के साहिलप्रीत सिंह संधू, कपूरथला के शिव कुमार और बठिंडा के उत्तम मलिक को भारतीय सेना अकादमी (आई एम ए), देहरादून के 155वें नियमित कोर्स की पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। इस परेड का निरीक्षण नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोकराज सिगडेल ने किया।

ये कैडेट महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स से हैं। ये युवा अधिकारी जल्द ही अपनी यूनिट में शामिल होकर भारतीय सेना में सेवा देंगे। इसके अतिरिक्त, इंस्टीट्यूट के दो अन्य कैडेटसंगरूर जिले के गुरशेर सिंह चीमा और कपूरथला के प्रथम परमार—को भारतीय वायु सेना अकादमी (ए एफ ए)डुंडीगल की 214वीं संयुक्त पासिंग आउट परेड में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया। 

इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (पी वी एस एम, ए वी एस एम) ने किया। रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को भारतीय सेना और वायु सेना में कमीशन अधिकारी बनने पर बधाई दी और उनसे पंजाब का मान बढ़ाने के लिए कठिन मेहनत करने की अपील की।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने भी कैडेटों को बधाई दी और उन्हें समर्पण और अनुशासन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और वायु सेना में इन आठ युवा अधिकारियों की कमीशन के साथ अब तक इंस्टीट्यूट से कुल 168 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Indian Army , Indian Air Force , Indian Military Academy Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD