Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंगर क्षेत्र में सड़क पानी बिजली और स्वास्थ्य एवं परिबहन सेवा को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

14 दिसम्बर 2024 को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में बार्षिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप ज्योति प्रबज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा किमाननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा हलके में भी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र जो आज तक विकास की रोशनी से अछूते थे, उनका विकास किया जाएगा। 

चंगर के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत कर प्रत्येक जन तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सरकार दिन-रात कार्य कर रही है।17 लाख से राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के लिए अतिरिक्त कमरे बनेंगे।राजकीय महाविद्यालय लंज ओर राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में सोलर लाइट का प्लांट स्थापित करके बिजली की कमी को पूरा किया जाएगा।

राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज बाउंड्री वाल लगाई जाएगी।पिछले दो सालों से चल रहे बिजली के कार्य को अप्रैल माह में जल्द ही चंगर क्षेत्र की  बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा।दो करोड़ से बनने बाली पानी की स्कीम 12 करोड़ की पीने के पानी की योजना से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।चंगर क्षेत्र में सड़क पानी बिजली और स्वास्थ्य एवं परिबहन सेवा को मजबूत किया जाएगा।

लंज खास, अपर लंज ,ड़ड़ोली की तीनों पंचायतों में 34 लाख रुपये दो सालों में विकास के लिए खर्च किया।5 करोड़ से जल्द ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर लंज के भवन का शिलान्यास करके जनता को स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।लंज से नगरोटा सुरिया सड़क को जल्द ही सुधारीकरण किया जाएगा।पठानिया ने कहा काँग्रेस सरकार हमेशा जनता के कार्य करने में बिस्वास रखती है।

जब जब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता की बागडोर संभाली तब तब प्रदेश में विकास हुआ है। प्रदेश की जनता  कांग्रेस सरकार पर विसवास करके ही प्रदेश की सत्ता को सौंपती है।जिससे प्रदेश के हर बर्ग हर क्षेत्र में विकास हो।इस अवसर पर लंज स्कूल के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और स्कूल में शिक्षा और खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट किए। 

इससे पूर्व भनाला विद्यालय के मुख्याध्यापक राकेश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस मौके पर बरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, एसएमसी प्रधान ठाकुर मेहर सिंह,लंज काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन मेहरा,रणजीत बग्गाजन्म गुलेरिया, जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान,तिलक राज प्रधान,हेमराज प्रधान,निशा देवी प्रधान,बलजीत कौर पूर्व प्रधान,शिव चरण उप प्रधान ,संजय डोगरा,फौजा सिंह,लेख राज,के के कौंडल,कैलाश गुलेरिया, बलजीत सिंह,निर्मल जसरोटिया पूर्व उप प्रधान,रन्त चंद,उप मुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।

अधिकारी गण

राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल राकेश शर्मा लोकनिर्माण बिभाग एक्सीयन एस इस डलवाल,बिजली बिभाग एक्सीयन अमित शर्मा,नायब तहसीलदार डीसी राणा,  जलशक्ति बिभाग के एसडीओ अजय सोहल,आदि अन्य सभी बिभगो के अधिकारी गण,स्कूल का सभी प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD