Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रोहतक में किया सांझा बाजार का उद्घाटन

यह सांझा बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- विपुल गोयल

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को रोहतक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थापित किए गए सांझा बाजार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सांझा बाजार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

इससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए महत्वपूर्ण स्थान पर जगह मिली है। इस सांझा बाजार में 13 स्वयं सहायता समूहों को 10 दुकानें अलॉट की गई हैं। इसके अलावा, श्री विपुल गोयल ने सिविल रोड़ स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के आरोग्य केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। 

उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य सभी के सहयोग से होता है। भारत विकास परिषद गत 60 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस आरोग्य केंद्र के शुरू होने से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने आरोग्य केंद्र के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD