Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Dr. Dhani Ram Shandil, Hemraj Bairwa, Nasha Mukt Indora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। बीते दो महीनों में नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया और इस मिशन में जागरूकता अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में शिक्षित करने और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति नशे की बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो जाए तो इस खतरे को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्ड का गठन कर रही है। इस बोर्ड का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित विभिन्न विभागों की गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना है ताकि इस बुराई से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बोर्ड विभिन्न विभागों की गतिविधियों के बीच समन्वय को बढ़ावा देगा जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने इंदौरा में 4.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के मण्डल कार्यालय भवन तथा ठाकुरद्वारा पराल से भोगरवान सड़क पर ख्वाजी खड्ड पर 7.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने अग्निशमन चौकी इंदौरा का लोकार्पण और अग्निशामक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इंदौरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मण्डल कार्यालय भवन की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूर्ण होगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डा.) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Dr. Dhani Ram Shandil , Hemraj Bairwa , Nasha Mukt Indora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD