Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

मनोज सिन्हा ने केसी इंटरनेशनल स्कूल जम्मू के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित किया

बड़ा सोचें, खुद पर विष्वास रखें और अपने सपने को पूरा करने के लिए फोकस और दृढ़ता के साथ कड़ी मेहनत करें : मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Annual Day Function, KC International School Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनरल जोरावर सिंह सभागार में केसी इंटरनेशनल स्कूल जम्मू के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित किया। उपराज्यपाल ने स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने छात्रों को बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा कि अपने आप पर विष्वास रखें और अपने सपने को पूरा करने के लिए फोकस और दृढ़ता के साथ कड़ी मेहनत करें। उपराज्यपाल ने कहा, “मैंने हमेशा युवा लोगों की ऊर्जा, नवाचार और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है और मैं देख रहा हूं कि हमारे युवा बदलाव में सबसे आगे हैं।“

युवा भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और विकासोन्मुख आधुनिक समाज चाहते हैं। हालाँकि, कुछ ताकतें अभी भी भीतर सक्रिय हैं और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और पूरे समाज को एकजुट होकर ऐसे तत्वों को हराना होगा।

उपराज्यपाल ने युवाओं से एक समान लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा, जिसका उद्देश्य भारत को विश्व गुरु का दर्जा फिर से दिलाना और खुद को उन पूर्वजों का सच्चा उत्तराधिकारी साबित करना है, जिन्होंने नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला जैसे शिक्षा के महान केंद्र स्थापित किए।

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में शैक्षिक परिदृश्य में हो रहे परिवर्तन पर बोलते हुए, उपराज्यपाल ने शिक्षण समुदाय से कक्षा-शिक्षण को फिर से शुरू करने और छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, शिक्षा का अर्थ सीखना है, सूचना पहुंचाना नहीं। 

केवल शिक्षक-छात्र जुड़ाव ही छात्रों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता पैदा कर सकता है। हमें आजीवन सीखने और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने और छात्रों के बीच महत्वपूर्ण सोच, रचनात्मकता और सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाना चाहिए।

उन्होंने विज्ञान और संस्कार के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, मुख्य विषयों के साथ-साथ हमारा ध्यान मूल्य-आधारित शिक्षा और छात्रों के व्यक्तित्व का पोषण करते हुए नए विचारों, नए नवाचारों को बढ़ावा देने पर होना चाहिए।

इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, और ज्ञान पूंजी और मानव पूंजी के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए स्कूल को बधाई भी दी। बैठक में अध्यक्ष केसी इंटरनेशनल स्कूल चैतन्य चैधरी,  प्रमुख नागरिक, प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Annual Day Function , KC International School Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD