Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चुनाव आब्जर्वर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायज़ा

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों और नियमों की इन्न- बिन्न पालना यकीनी बनाने को कहा

Himanshu Aggarwal, Dr. Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Harpreet Singh Sudan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

ज़िला जालंधर में नगर निगम, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के मतदान के लिए पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव आब्जर्वर के तौर पर तैनात आई.ए.एस. अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन ने आज ज़िला प्रशासन के सीनियर आधिकारियों के साथ मीटिंग करते चुनाव स्टाफ को पूरी स्वतंत्रता, निष्पक्षता और निर्विघ्न ढंग के साथ पूरा करने के लिए के लिए किए गए प्रबंधों का जायज़ा लिया। 

यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में ज़िला चुनाव अधिकारी-डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए चुनाव आब्जर्वर ने यह मतदान निष्पक्ष, पारदर्शिता और अमन- सुरक्षा के साथ करवाने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य चुनाव कमीशन की हिदायतों और नियमों की इन्न- बिन्न पालना को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने पोलिंग बूथों, चुनाव स्टाफ के प्रशिक्षण, डिस्पैच और कुलैकशन सैंटर, मतदान पड़ने के बाद ई.वी.एमज़ को स्ट्रांग रूम में रखने, फोर्स की तैनाती सहित अन्य प्रबंधों का भी जायज़ा लिया। 

श्री सूदन ने अपेक्षित तकनीकी सहायता पर भी ज़ोर दिया ताकि वोटिंग की प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के उचित ढंग के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन मतदान को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाए और रिटर्निंग अधिकारी और अन्य चुनाव स्टाफ अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ निभाए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूरी तरह चौकस और मुस्तैद रहने के लिए कहा। 

चुनाव आब्जर्वर ने ज़िले में नामांकन पत्र दाख़िल करने और कागज़ों की पड़ताल शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने पर ज़िला प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा भी की। ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव आब्जर्वर को राज्य चुनाव कमीशन के दिशा- निर्देशों की पूरी तरह पालना का भरोसा दिलाते कहा कि चुनाव विवरण की सख़्ती के साथ पालना की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया उचित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से बेहतर तालमेल के लिए पी.सी.एस. रैंक के चार अधिकारी भी तैनात किए गए है। चुनाव स्टाफ की रिहर्सलों, स्ट्रांग रूम, मतदान करवाने सम्बन्धित पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया आज़ाद, पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से पूरी की जाएगी। 

इस मौके पर डी.सी.पी. आदित्या ने सुरक्षा संबंधी प्रबंधों के बारे में जानकारी देते कहा कि पुलिस ने पहले ही चौकसी बढा दी है और मतदान दौरान आवश्यक फोर्स तैनात की जाएगी। इससे पहले चुनाव आब्जर्वर ने नामांकन पत्रों की पड़ताल की चल रही प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया। इस मौके सुनील फोगाट आई.ए.एस. ( यू.टी.) अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) बुद्धिराज सिंह, एस.डी.एम. रणदीप सिंह और बलबीर राज सिंह, ई.ओ. पुड्डा अलका कालिया, ए.सी. ए.जे.डी.ए. दरबारा सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr. Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Harpreet Singh Sudan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD