Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

आमजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी, लोगों के न कटवाएं चक्कर : अनिल विज

जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कैथल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समय पर समाधान करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में 13 शिकायतों की सुनवाई हुई, जिनमें 9 नई और 4 पुरानी शामिल थीं। इनमें से 7 का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि 6 को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।

मंत्री विज ने विभिन्न मामलों में अधिकारियों से कार्यवाही की प्रगति पूछी और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जमीन विवाद, ड्रेन सफाई, पाइपलाइन बिछाने, प्लॉट विवाद, नाबालिग शोषण और पेयजल सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। कुछ मामलों में जांच लंबित होने के कारण अगली बैठक तक समाधान का समय दिया गया।

एक शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या पर संबंधित विभागों पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए FIR के निर्देश दिए गए। वहीं, सीवन में मकान क्षति के मामले में लापरवाही की जांच के आदेश दिए गए। एक अन्य मामले में सीवन निवासी की फसल रिकॉर्ड गड़बड़ी को सुधारने के बाद दोषी सीएससी संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मीडिया से बातचीत करते हुए  मंत्री अनिल विज ने बताया कि बैठक में सभी शिकायतों पर कार्रवाई की गई है और अधिकारियों से कहा गया है कि कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर जनता को असली राहत दें। हाईटेंशन तारों से नुकसान पर उन्होंने नियम बनाकर मुआवजा देने और अंडरलोड ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने के निर्देश दिए।

किसानों के मुद्दे पर विज ने कहा कि उच्च न्यायालय ने समिति बनाई है जो इस पर काम कर रही है। वन नेशन वन इलेक्शन को उन्होंने देश के विकास के लिए जरूरी बताया और कहा कि इसे आजादी के तुरंत बाद लागू करना चाहिए था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की योजना की सराहना की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें घर बैठा दिया है।इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, विधायक देवेंद्र हंस, डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD