Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ

बोले.... राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए लगाई जा रहीं लोक अदालतें

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा हलके की उपतहसील भड़ोली के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस उपतहसील के अंतर्गत भड़ोली 1, भड़ोली-2, चौगाठ, गगलूही, सिल्ह और लुथान सहित 6 पटवार सर्किल आयेंगे। विधायक ने कहा कि इस उपतहसील के कार्यालय को खुलने से लोगो को अब अपने कार्य करवाने के लिए ज्वालामुखी नहीं जाना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि राजस्व के कार्य आम जनता के हितों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर इसके लिए हर महीने के आखिरी दो दिन राजस्व अदालतें लगाई जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला ने प्रदेश में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामले निपटाए हैं। उन्होंन बताया कि अब तक आयोजित विभिन्न राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल तथा तकसीम के सर्वाधिक मामले निपटाए जा चुके हैं। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भड़ोली में उपतहसील कार्यालय को खोला गया है।

57 लाख 46 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

इसके उपरांत उन्होंने 57 लाख 46 हजार रुपए के लागत से पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी से लंबरदार प्रताप चंद के घर तक वाया मातृ सदन वार्ड नम्बर 3 और 4 ग्राम पंचायत द्रंग तक बनने वाली 700 मीटर एम्बुलेंस सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक सड़क सुविधा को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस मार्ग के बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी।

गुम्मर स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र

संजय रतन ने इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक का विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कार्यक्रम में वर्षभर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पाठशाला के प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आर.पी जसवाल, नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत गुम्मर शिमला देवी सहित विद्यालय के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD