Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

हंडियाया में भाजपा को बड़ा झटका! दो बार पार्षद और जिलाध्यक्ष रहे गुरमीत सिंह 'आप' में शामिल

कई और भाजपा नेता भी आप में शामिल हुए, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

हंडियाया नगर परिषद चुनाव से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बुधवार को भाजपा से दो बार पार्षद रहें गुरमीत सिंह समेत कई जिलास्तरीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। गुरमीत सिंह हंडियाया नगर परिषद में दो बार पार्षद रह चुके हैं। वह बरनाला जिले के भाजपा के तीन बार जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

उनके साथ भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हरिंदर सिंह सिद्धू और भाजपा नेता चरणप्रीत सिंह व बूटा सिंह भी भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर यहां पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। सभी नए नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया। 

इस मौके पर बरनाला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहें हरिंदर सिंह धालीवाल मौजूद रहें। सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पंजाब से भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के शहरों में भी आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद है। 

लोग आप सरकार के ढ़ाई साल के कार्यों से बेहद खुश हैं। अब लोग नगर प्रशासन भी आम आदमी पार्टी को सौंपना चाहते हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD