Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका

पंजाब के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से मांगा आशीर्वाद

Bhagwant Mann,Bhagwant Singh Mann,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Punjab,Chief Minister Of Punjab,Gurdwara Sri Bhabhor Sahib,Nangal,Rupnagar,Gurpreet Kaur,Dr. Gurpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल (रूपनगर) , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस पवित्र स्थान पर आने का उद्देश्य भी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना है। 

भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, शांति और आपसी भाईचारे को सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से बल प्रदान करने की अरदास की। 

गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सिद्धांतों को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा, और यह प्रदेश सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशिष्ट अनुभव होता है, जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्रोत हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurdwara Sri Bhabhor Sahib , Nangal , Rupnagar , Gurpreet Kaur , Dr. Gurpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD