Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंटीग्रेटेड एविएशन हब, हिसार के लिए तकनीकी सहायता हेतु अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच हुआ एमओयू

वैश्विक निवेशकों के लिए हरियाणा पहली पसंद - नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रगतिशील विजन व सतत प्रयास से हरियाणा वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। वैश्विक निवेशकों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के फलस्वरूप हरियाणा विदेशी निवेशकों के लिए पहली पसंद है। 

हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर एकीकृत विमानन हब की विकास परियोजनाओं को पूरा करने के उद्देश्य से तकनीकी सहायता हेतु वित्त व्यवस्था प्रबंधन की दिशा में हरियाणा सरकार सार्थक कदम बढ़ा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हरियाणा भवन नई दिल्ली में अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यू.एस.टी.डी.ए.) और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यू.एस.टी.डी.ए.)की ओर से अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम की ओर से नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता हिसार हवाई अड्डे पर संचालन, एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर और विश्व बंदरगाह कार्गो लॉजिस्टिक्स हब, ओवरहालिंग (एम.आर.ओ.) की सुविधा आदि विकास परियोजनाओं की तैयारी और क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहायता हेतु किया गया है।

यूएस के साथ यह सांझेदारी नवाचार और सहयोग में बनेगी एक उदाहरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एमओयू हरियाणा प्रदेश के विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देने में सहायक होगा। इस समझौते से प्रस्तावित रोडमैप से न केवल विमानन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति होगी बल्कि दीर्घकालीन आर्थिक विकास भी होगा।यूएस के साथ यह सांझेदारी नवाचार और सहयोग में एक उदाहरण बनेगी और इसका लाभ महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार को विकसित करने में अहम रहेगा। 

इस समझौते के अंतर्गत एयरपोर्ट के विकास और संचालन के लिए अलग-अलग परियोजनाएं बनाना, सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निवेशकों को आकर्षित करना भी शामिल है।

एमओयू से हरियाणा में रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांझेदारी बुनियादी ढांचे में भारत की रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि विमानन क्षेत्र में यह एमओयू प्रेरणादायक रहने के साथ ही हरियाणा राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित भी करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस एमओयू के तहत हरियाणा सरकार अपना पूरी संजीदगी के साथ दायित्व निर्वहन करेगी। 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य को विनिर्माण व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक पसंदीदा स्थान बनाना है।

विमानन क्षेत्र में हरियाणा और अमेरिका के बीच एक नया अध्याय जुड़ रहा है: एरिक गार्सेटी

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से नागरिक उड्डयन एवं विमानन क्षेत्र में हरियाणा और अमेरिका के बीच एक नया अध्याय जुड़ रहा है जो वैश्विक विकास में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि विगत दो साल से वे भारत में राजदूत हैं और भारतीय संस्कृति ने उनका दिल जीत लिया है। 

उन्होंने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और भारत अब इंफ्रास्ट्रक्चर में नित नए आयाम हासिल कर रहा है। भविष्य में भारत और अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे। एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने अमेरिका के राजदूत सहित अन्य गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया और हरियाणा सरकार की कार्यशैली से अवगत कराया।

इस अवसर पर आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली, श्री डी सुरेश, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, यूएस दूतावास के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD