Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इमर्ज 2024 : चितकारा यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट फैशन शो में दिखा फैशन और इनोवेशन का संगम

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara, EMERGE Graduate Fashion Show 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग, चितकारा डिजाइन स्कूल ने हाल ही में "इमर्ज ग्रेजुएट फैशन शो 2024" का आयोजन किया, जो उभरती फैशन प्रतिभाओं की रचनात्मकता और इनोवेशन का एक गतिशील प्रदर्शन रहा । इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा तैयार किए गए 11 संग्रहों को शामिल किया गया , जिनमें निटवियर, जीरो-वेस्ट डिजाइन और हेरिटेज भारतीय वस्त्र से लेकर फ्यूजन वियर, स्ट्रीटवियर, एथलीज़र और अपरंपरागत स्टाइल शामिल थे। 

प्रत्येक संग्रह में विविध डिजाइन दृष्टिकोणों को उजागर किया गया, जिनमें सस्टेनेबिलिटी, इन्नोवेशन और फैशन के नए दृष्टिकोण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस शो में उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई , जिनमें अंतर-अग्नि के संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर उज्ज्वल दुबे और वॉल्ट डिज्नी कंपनी के अंतरराष्ट्रीय रिक्रूटर्स यवेट जोआन नोएथेन और जेवियर रेयेस शामिल थे। 

उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की वैश्विक पहुंच और महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम को बेहतरीन कोरियोग्राफी, संगीत और प्रोडक्शन के साथ जीवंत किया गया, जिसका प्रबंधन पूरी तरह से छात्रों द्वारा ही किया गया था और चितकारा यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों द्वारा यह शो निर्देशित किया, जो चितकारा यूनिवर्सिटी के शिक्षा के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।

चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा इस मौके पर बोलते हुए फैशन में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "हमारे छात्रों को न केवल डिजाइन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, बल्कि फैशन उद्योग में सस्टेनेबल और आगे आने वाले समय की सोच वाले समाधानों की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। 

इमर्ज उनके लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और वैश्विक उद्योग के नेताओं के साथ जोड़ने का एक अवसर है।" शाम का मुख्य आकर्षण चितकारा यूनिवर्सिटी की छात्र अंशिका गुप्ता को उनके सर्वश्रेष्ठ संग्रह “अल्टर्ड पर्सपेक्टिव्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्रेजुएट संग्रह पुरस्कार प्रदान करना था। 

जैविक वास्तुकला से प्रेरित, अंशिका गुप्ता के संग्रह ने फॉर्म , फंक्शन और सस्टेनेबल डिजाइन के अपने अनूठे मिश्रण के लिए प्रभावित किया। इस कार्यक्रम ने चितकारा विश्वविद्यालय के अनुभवात्मक शिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया , जो छात्रों को फैशन उद्योग की उभरती मांगों के लिए तैयार करते हुए रचनात्मक सीमाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाता है। 

इमर्ज जैसी पहलों के माध्यम से, चितकारा यूनिवर्सिटी फैशन जगत की अगली पीढ़ी को आलोचनात्मक, रचनात्मक और सस्टेनेबल ढंग से सोचने के लिए प्रेरित करती है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara , EMERGE Graduate Fashion Show 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD