Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुकेश अग्निहोत्री ने सीआर पाटिल से भेंट की

विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय राशि जारी करने का आग्रह किया

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, C.R. Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, Union Minister for Jal Shakti , BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2024

Last updated on: Dec 09, 2024, 00:00 IST

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की और जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के जल शक्ति विभाग को राशि जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को अवगत करवाया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हिमाचल को वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 916.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसमें से अब तक प्रदेश को केवल 137.48 करोड़ रुपये की राशि ही जारी की गई है और पूरी राशि न मिलने के कारण प्रदेश में चल रही परियोजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने सीआर पाटिल से जल जीवन मिशन के तहत पहली किश्त का पहला व दूसरा ट्रेंच जारी करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में चल रही योजनाओं का कार्य समयबद्ध सुनिश्चित किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस स्थिति से भली-भांति अवगत हैं और शीघ्र ही हिमाचल को धनराशि जारी की जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उदार वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से 517.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 67 शीतकालीन जल आपूर्ति योजनाओं ( जिसमें वाइब्रेंट विलेज योजना भी शामिल हैं) को निष्पादित करने की अनुमति के मामले पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की और इन योजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया ताकि जनजातीय क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

मुकेश अग्निहोत्री ने पीएमकेएसवाई के तहत वित्त पोषण के लिए फिन्ना सिंह परियोजना को शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और इस वित्त वर्ष के लिए 135 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का आग्रह किया।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से 120.79 करोड़ रुपये की लागत की बीत और कुटलेहड़ परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया।

सीआर पाटिल ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर धनराशि आवंटित की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री ने पीएमकेएसवाई के तहत चल रही अन्य सिंचाई परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय सहायता जारी करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा, एसएमआई परियोजना लबरंग, गार्डन कॉलोनी जिला किन्नौर, एलआईएस बरोटी मंडप जिला मंडी और एलआईएस संधोल जिला मंडी के लिए 3.26 करोड़ रुपये की शेष केन्द्रीय सहायता जारी करने का भी आग्रह किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत पांच मल निकासी योजनाओं (जिला शिमला के चिड़गांव, रोहड़ू और सरस्वती नगर, जिला सोलन के सोलन और कंडाघाट, जिला सिरमौर के ददाहू और राजगढ़ शहर) के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने उप-मुख्यमंत्री को प्रदेश की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD