Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिव प्रताप शुक्ल और सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में गवर्नर-11, मुख्यमंत्री-11, चीफ जस्टिस-11 और प्रेस-11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के बीच खेला गया। 

राज्यपाल एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर प्रेस एकादश की टीम को 255 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे विवेक भाटिया ने 106 और आबिद हुसैन ने 118 रनों की पारी खेलकर विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रेस एकादश की पूरी टीम मात्र 74 रन बनाकर आउट हो गई और 181 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल अपनी टीम की जर्सी पहनकर राजभवन से खेल मैदान पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेल भावना के लिए किया जा रहा है बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है, जो हमारे युवाओं के भविष्य और समाज के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि समाज के लिए यह संदेश है कि ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से हम देश को नशामुक्त बना सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट का विषय ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’ सिर्फ खेलों को अपनाने का आह्वान नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं को नशे से दूर रहने का एक सशक्त संदेश है। 

उन्होंने कहा कि नशा एक चुनौती है, जो हमारे देश को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारी युवा पीढ़ी ऐसे प्रलोभनों में न फंसे, जो न केवल उनके जीवन के लिए हानिकारक है बल्कि इससे पूरा समाज प्रभावित होता है।

राज्यपाल ने कहा कि हम सभी देवभूमि को इस बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और नशे के खिलाफ अभियान जल्द ही गांव-गांव तक चलाया जाएगा जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘सद्भावना क्रिकेट कप’ का आयोजन करने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुरूपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सभी चार स्तंभों की टीमें इस आयोजन में भाग ले रही हैं, जिससे निश्चित तौर पर समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं के कल्याण और खेलों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों में भाग लें इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पैरालंपियन निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। अजय कुमार को खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए 2.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। 

स्वर्ण पदक विजेताओं को अब 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये की गई है, जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 2.50 करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डाइट मनी सहित खिलाड़ियों के अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की है। 

प्रदेश के बाहर प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को अब 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए एसी थ्री-टियर ट्रेन का किराया और 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में एकीकृत खेल परिसरों का निर्माण कर रही है। इन परिसरों का उद्देेश्य युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। वहीं, आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके व खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा देकर उन्हें मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD