Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व बैंक के टीम लीडर ने जगत सिंह नेगी से की भेंट

बागवानों-किसानों के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों को लेकर हुई चर्चा

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

विश्व बैंक के टीम लीडर बेकजोड ने आज यहां राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश के बागवानों-किसानों के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई। बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध करवाने, सिंचाई, परिवहन, विपणन और भंडारण की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने, फसलों के बेहतर दाम और पुराने पौधों की जगह नए पौधे लगाने पर भी विशेष चर्चा की गई। 

वहीं सेब उत्पादक राज्यों से प्रदेश के बागवानों के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए भी कार्य योजना बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि विश्व बैंक की बागवानी विकास परियोजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में इस परियोजना में बागवानी, कृषि और पुशपालन जैसी गतिविधियों को भी जोड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में समग्र दृष्टिकोण के साथ प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी। बेकजोड ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी विकास परियोजना में प्रदेश ने बेहतरीन समन्वय से कार्य किया है और वह आगे भी प्रदेश सरकार के साथ इस परियोजना में बागवानों-किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 

उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी प्रदेश सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोेण से कार्य करने के लिए तत्पर हैं।बागवानी मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस मौके पर सचिव बागवानी सी पालरासू, बागवानी विकास परियोजना व एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा और निदेशक बागवानी विनय सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD