Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच पर देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियों से मोहेंगे दर्शकों का मन : केएम पांडुरंग

जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय  गीता महोत्सव-2024 के मुख्य सांस्कृतिक मंच पुरुषोत्तमपुरा बाग व हरियाणा पवेलियन के मुख्य मंच पर देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देश-विदेश में देखा जा सकेगा।

इसके लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की गई है। अहम पहलू यह है कि पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं 6:30 बजे 7 दिसंबर को प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा, 9 दिसंबर को डॉ. कुमार विश्वास व 11 दिसंबर को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि महाभारत थीम द्रौपदी के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी।

महानिदेशक केएम पांडुरंग वीरवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कला विभाग की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करने के उपरांत कलाकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले महानिदेशक केएम पांडुरंग, एडीपीआर वर्षा खांगवाल, एडीपीआर रणबीर सांगवान, संयुक्त निदेशक डा. साहिब सिंह गोदारा ने हरियाणा कला परिषद की तरफ से प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों से बातचीत की और उनकी प्रस्तुतियों को देखा। 

इसके उपरांत महिला घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से मुख्य मंच और हरियाणा पवेलियन में बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और यह कलाकार दर्शकों पर अपनी अनूठी छाप छोड़ेंगे। यह तमाम प्रस्तुतियां महाभारत थीम और भक्ति रस पर ही केंद्रित होंगी।

उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से बनाए गए शेड्यूल के अनुसार 7 दिसंबर को सायं 6.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर प्रसिद्ध अभिनेता और उनका दल द्वारा नाटक हमारे राम, 9 दिसंबर को प्रसिद्ध कलाकार मनीषा द्वारा महाभारत पर आधारित रेत की कलाकृति, 11 दिसंबर को प्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि महाभारत पर आधारित नाटक की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा हरियाणा कला परिषद की तरफ से सुबह के समय 5 से 11 दिसंबर को गार्गी घाट, कुंती घाट, देवयानी घाट, गंगा घाट पर भी हरियाणा के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे।

हरियाणा पवेलियन में देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

एडीपीआर वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में हरियाणा पवेलियन के मंच पर प्रदेश के जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। इनमें 6 दिसंबर को अभिषेक शर्मा द्वारा रासलीला, जितेंद्र सिंह द्वारा गायन, नीरज कौशिक द्वारा हास्य, हरविंद्र राणा द्वारा गायन की प्रस्तुति, 6 दिसंबर को देव सक्सेना का कत्थक, रमिंदर खुराना का ओडिसी नृत्य, रेणू दुहन द्वारा हास्य, अमित सैनी द्वारा गायन, 8 दिसंबर को अनु सिंह का कत्थक नृत्य, रंजू प्रसाद द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, गजेंद्र फौगाट का गायन, रेणू दुहन का हास्य, 9 दिसंबर को सरस्वती कला मंच जींद महाभारत पर आधारित कार्यक्रम, यासमीन सिंह द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य, आजाद दूहन द्वारा हास्य, कवि सम्मेलन, 10 दिसंबर को पल्वी पींगे का कत्थक, आजाद दूहन का हास्य, नवीन पुनिया का लोक गायन तथा 11 दिसंबर को कवि सम्मेलन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Tags: DIPR Haryana , Brahma Sarovar , International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD