Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जरूरतमंद और पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े परिवार के बच्चों के शिक्षा स्तर को उपर उठाने का कार्य करें संस्था : विपुल गोयल

मंत्री ने चंडी माता मंदिर में बनाए गए भंडारा-हाल का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उडडयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि चाहे चंडी माता मंदिर हो, चाहे मनसा देवी मंदिर हो या फिर काली माता कालका मंदिर हो, श्राइन बोर्ड ने सभी जगहों पर अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि यहां पर जगह की कोई कमी नहीं है। ऐसे में संस्था जरूरतमंद और पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े परिवार के बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई कार्य शुरू करें और शिक्षा के स्तर को उपर उठाएं।  सरकार की तरफ से पूरी मदद की जाएगी।

विपुल गोयल ने ट्रस्ट को एक भंडारा-वैन देने की घोषणा भी की। राजस्व मंत्री आज पंचकूला के चंडी माता मंदिर परिसर में जय मां अन्नपूर्णा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाए गए भंडारा हाल का उद्घाटन करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले , श्री विपुल गोयल ने मंदिर में पहुंचकर सबसे पहले हवन में पूर्णाहुति डाली, माता की आरती में हिस्सा लिया और मंदिर में मत्था टेककर महामाई चंडी माता जी का आशीर्वाद लिया।

मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले चंडीगढ़ आए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  ने भी चंडी माता जी की महिमा का गुणगान किया था। चंडी माता मंदिर का वर्णन काफी पुराना है। चंडी माता के नाम से ही शहर का नाम चंडीगढ़ पड़ा। यहां पांडवों ने तपस्या की। उन्होंने कहा कि मंदिर की मूर्ति देखने से ही पता चलता है कि ये बातें करीब 5000 साल पहले की हैं। जिस पर माता की दृष्टि पड़ जाए उसका उद्धार हो जाता है।

सभी जगहों के पायलटों को पिंजौर में दिया जाएगा प्रशिक्षण

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री विपुल गोयल ने कहा कि पिंजौर में पायलट प्रशिक्षण की व्यवस्था जल्द ही दोबारा पिंजोर में शुरू की जाएगी। करनाल व अन्य स्थानों के पायलटों के लिए भी प्रशिक्षण पिंजौर में ही दिया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिसार और अंबाला एयरपोर्ट के लाइसेंसों के काम अंतिम चरण में हैं। जो सप्ताह भर में पूरे हो जाएंगे। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  से उद्घाटन का समय लिया जाना है। जो भी  समय मिलेगा तब उद्घाटन करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD