Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने किया राज्य के कर्मचारियों को आभा आईडी बनवाने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने सभी कर्मचारियों को आभा आईडी बनाने का आह्वान  किया  हैं। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन से एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी प्ले स्टोर या ऐप्पल स्टोर से आभा ऐप डाउनलोड करके या एबीडीएम वेबसाइट पर जाकर बनाई जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का उद्देश्य देश में एक मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा स्थापित करना है, जो डिजिटल चैनलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न हितधारकों को जोड़ता है। आभा आईडी एबीडीएम का एक प्रमुख घटक है। यह 14 अंकों की एक विशिष्ट संख्या है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ा जाना है। 

यह पहल स्वास्थ्य सेवा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देती है और कई लाभ प्रदान करती है। इसमें एक विशिष्ट पहचान, केंद्रीकृत स्वास्थ्य रिकॉर्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच, एक पेशेवर रजिस्ट्री, स्वास्थ्य रिकॉर्ड की आसान निगरानी, सुरक्षित डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सीधा पंजीकरण शामिल है।

 

 

Tags: Vivek Joshi , Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD